Badi Bahan Ke Birthday Par Shayari
ज़िन्दगी में कुछ रिश्ते इतने अनमोल होते हैं कि उन्हें शब्दों में समेट पाना मुश्किल हो जाता है… और उन रिश्तों में सबसे प्यारा रिश्ता होता है बड़ी बहन का। मेरे लिए बड़ी बहन सिर्फ एक इंसान नहीं, बल्कि माँ जैसी ममता, दोस्त जैसी समझ और गुरु जैसी सीख है। जब भी मैं गिरती हूँ, वो मुझे उठाती है। जब भी मैं रोती हूँ, वो मेरे आँसू छुपाकर अपनी हंसी में बदल देती है। बड़ी बहन के बिना शायद बचपन इतना रंगीन नहीं होता… और जवानी इतनी आसान नहीं।
उसका जन्मदिन मेरे लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होता। उस दिन दिल करता है कि मैं सारी दुनिया को बता दूँ कि मेरी बड़ी बहन मेरी ताकत है, मेरी खुशी है।
दिल से निकली Birthday Shayari बड़ी बहन के लिए
भगवान करे आपको प्यार खुशी और आपके सपनों की हर चीज़
से भरा दिन मिले जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी बहन!
ऐ खुदा मेरी दुआओं में असर इतना रहे,
कि मेरी बहन का दामन हमेशा खुशियों से भरा रहे !
Happy Birthday Sister !
ऐ खुदा मेरी दुआओं में असर इतना रहे
कि मेरी बहन का दामन हमेशा खुशियों से भरा रहे|
खुशियों से भरी रहे तेरी झोली, कभी ना आए कोई मुश्किल की टोली,
हर ख्वाहिश तेरी पूरी हो जाए, बहना तेरा जन्मदिन बहुत खास बन जाए!
Happy Birthday Di!
ईश्वर करे तेरी हर सुबह सुहानी हो, तेरी हंसी कभी ना मुरझाए,
तेरा हर सपना हकीकत बन जाए, और तुझे कभी कोई ग़म ना सताए!
जन्मदिन की शुभकामनाएं बहन!
आसमान पर सितारे हैं जितने उतनी जिन्दगी हो तेरी
किसी की नजर ना लगे दुनिया की हर खुशी हो तेरी|
बड़ी बहन होती हैं मम्मी-पापा से बचाने वाली
और छोटी बहन होती हैं पीठ पीछे छुपाने वाली !
सूरज की किरणें तुझे रोशनी दें, चांद की चांदनी तेरा जीवन रोशन करे, \
फूलों की महक तेरी जिंदगी में खुशबू भर दे, और खुदा तुझे सारी खुशियां दे!
Happy Birthday my sweet sister!
खुदा करे बहन तेरी हर चाहत पूरी हो जाए
हम तेरे लिए जो दुआ करें वो उसी वक्त पूरी हो जाए|
हर मुश्किल आसन हो, हर पल में खुशियां हो,
हर दिन आपका खूबसूरत हो, ऐसा ही आपका पूरा जीवन हो,
जन्मदिन मुबारक प्यारी बहना !
भगवान भी खूब सुकून पाया होगा, जब तुम्हें धरती पर भगाया होगा !
हैप्पी बर्थडे मोटी !
जल्दी से तुम्हे बर्थडे विश कर देता हूं, वरना मै भूल ना जाऊ क्योंकि,
लाखों की तादात में लोग मुझसे मिलने खड़े हैं !
हैप्पी बर्थडे मोटी !
मेरी सबसे प्यारी बहना, तू ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है,
मेरी हर खुशी तेरे बिना अधूरी है, तेरा हर दिन मंगलमय हो यही मेरी दुआ है!
हैप्पी बर्थडे बहना!
तेरी मुस्कान बनी रहे हमेशा, तेरा जीवन गुलाबों से सजा रहे,
हर दिन तेरा खुशियों से भरा हो, और हर पल तेरे लिए खास हो!
Happy Birthday Dear Sister!
तेरी हर राह आसान हो, तेरी हर मंज़िल खूबसूरत हो,
तुझे कभी कोई ग़म ना मिले, और तेरा जीवन खुशियों से भरा हो!
जन्मदिन मुबारक, दीदी!
बड़ी बहन के जन्मदिन पर Emotional Shayari
तेरा साथ हमेशा मेरा सहारा रहेगा, तेरी हंसी मेरे दिल को सुकून देगी,
मेरी बहना, तेरी हर खुशी मेरी दुआओं में है!
Happy Birthday Sis!
तू मेरी दुनिया की सबसे खास इंसान है, मेरी खुशियों की वजह है,
मेरी हर हंसी तुझसे है, भगवान तुझे हमेशा खुश रखे!
जन्मदिन की शुभकामनाएं बहन!
बहन तू मेरी सबसे प्यारी दोस्त है, तेरी हंसी मेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज़ है,
भगवान तुझे हमेशा हंसता-मुस्कुराता रखे!
Happy Birthday Di!
जब तू पास होती है, दुनिया आसान लगती है,
दीदी तू दूर हो तो साँसें भी वीरान लगती हैं।
तू है मेरी खुशियों की सबसे बड़ी वजह,
मेरी प्यारी दीदी, तू है मेरी ज़िन्दगी की दुआ।
रब से बस इतनी दुआ है तेरे लिए बहन
की तेरी प्यारी सी मुस्कान कभी खत्म ना हो
दुआ है कि ऊपरवाला तुम्हें हमेशा खुश रखे
और तुम्हारे होठों पर हमेशा मुस्कान खिली रहे !
लोग इंतजार करते है प्यार में
मेरी बहन गोलगप्पे खाने के लिए घुमाती है बाजार में|
तेरे बिना मेरी दुनिया अधूरी लगे,
तेरे जन्मदिन पर तेरी हंसी सबसे जरूरी लगे।
तू मेरी ताकत भी, तू ही मेरी कमजोरी है,
दीदी, तू मेरी ज़िन्दगी की सबसे प्यारी कहानी है।
तेरे बिना ना कोई त्यौहार लगे,
हैप्पी बर्थडे दीदी, तू ही मेरी सबसे प्यारी दुआ लगे।
सभी का कहना है
हज़ारों में नहीं लाखो में बहना है !
शरारतें तेरी मुझे परेशान करती हैं लेकिन तेरे सिवा मेरी कहां बनती है
जन्मदिन मुबारक हो तुझे मेरी छुटकी तुझसे ही तो घर में रोशनी छनती है|
जीवन के रास्ते हमेशा गुलजार रहें चेहरे पर आपके सदा ही मुस्कान रहे
देता है दिल यह दुआ आपको ज़िन्दगी में हर दिन खुशियों की बहार रहे !
चांद से प्यारी चांदनी चांदनी से भी प्यारी रात
रात से प्यारी जिंदगी और जिंदगी से भी प्यारी मेरी बहना !
Happy Birthday Di !
दुनिया के सबसे कंजूस बहन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं !
Happy Birthday Sister !
सजती रहे खुशियों की महफ़िल, और हर ख़ुशी सुहानी रहे,
आप जिंदगी में इतने खुश रहें, कि हर ख़ुशी आपकी दीवानी रहे !
जन्मदिन मुबारक प्यारी बहना !
मेरी प्यारी बहना, तू हमेशा मुस्कुराती रहे,
हर दिन नया उजाला लेकर आए, तेरी ज़िन्दगी खुशियों से भरी रहे!
जन्मदिन मुबारक हो बहन!
हर लम्हा खुशहाल हो, हर दिन सुनहरा हो,
तेरी हर रात चाँदनी से भरी हो, और तेरा जीवन फूलों की तरह महकता रहे!
Happy Birthday my lovely sister!
मेरी बहन मेरी जान, तेरा प्यार अनमोल है,
तेरी हर हंसी मेरी दुनिया रोशन कर देती है!
हैप्पी बर्थडे सिस्टर!
बर्थडे पर बहन को दुआएँ
चाशनी-सी बातें उसकी सबको वो बहलाती है मेरे कहने पर मम्मी से कुछ ना कुछ बनवाती है
छुटकी तेरे होने से पूरे घर में होता है उजियाला भगवान करे तेरा हर जन्मदिन हो खुशियों वाला|
लड़ना भी है उसको मुझसे थोड़ा प्यार जताना है तेरा मेरा रिश्ता क्या है बस रूठना और मनाना है
मैं तो हर दिन रब से दुआ में मांगू हूं खुशी तेरी हर दिन तू खुश रहे जन्मदिन तो एक बहाना है|
नटखट है थोड़ी और थोड़ी है समझदार भी लड़ती है मुझसे और करती है प्यार भी
उसे मेरा साथ ही देना है चाहे गलती मेरी हो प्यारी छोटी बहना मेरी सारी खुशियां तेरी हों|
जीवन के रास्ते हमेशा गुलज़ार रहें चेहरे पर आपके सदा ही मुस्कान रहे
देता है दिल यह दुआ आपको जिंदगी में हर दिन खुशियों की बहार रहे !
Happy Birthday Sister !
अपनी असली उम्र ना किसी से छुपाओ,
केक पर मोमबत्तियां ठीक से गिनकर लगाओ !
Happy Birthday Sister !
रब से बस इतनी दुआ है, तेरे लिए बहन,
की तेरी प्यारी सी मुस्कान कभी खत्म ना हो !
Happy Birthday Sis!
मेरी प्यारी बहना, तेरी हंसी से ही मेरा घर रोशन होता है,
तेरी मुस्कान से ही मेरा दिल खुश होता है। भगवान तुझे हर खुशी दे और तेरी सारी मनोकामनाएं पूरी करे।
Happy Birthday Sister!
बचपन की यादें, हंसी-ठिठोली और ढेर सारा प्यार,
तू सिर्फ मेरी बहन ही नहीं, मेरी सबसे अच्छी दोस्त भी है। भगवान तुझे लंबी उम्र और ढेर सारी खुशियां दे!
हैप्पी बर्थडे बहना!
जब भी किसी ने मेरा साथ छोड़ दिया, तू हमेशा मेरे साथ खड़ी रही।
तेरी तरह प्यारी बहन दुनिया में और कोई नहीं हो सकती!
Happy Birthday DiDi!
खुशियों से आपका सदा दामन भरा रहे महकते फूलों से आपका आँगन भरा रहे
मेरी दुआओं में इतना असर तो जरूर हो मेरी बहन का हमेशा मुस्कुराता हुआ चेहरा रहे|
प्यारी प्यारी सूरत उसकी पर शैतान की नानी है मेरी छोटी बहना अभी दुनिया से अनजानी है
खुदा करे उससे दूर रहें दुनिया की सारी बलाएं सारे मौसम उसके जीवन में खुशियां लेकर आएं|
जल्दी से तुम्हे बर्थडे विश कर देता हूं वरना मै भूल ना जाऊ क्योंकि
लाखों की तादात में लोग मुझसे मिलने खड़े हैं हैप्पी बर्थडे मोटी !
जन्मदिन पर खाना थोड़ा कंट्रोल में,
नहीं तो तुम्हारा पेट हो जायेगा अनकंट्रोल में !
बहना, तेरा साथ मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत है। तुझे खुश देखकर ही
मेरी खुशी पूरी होती है। भगवान तुझे सारी खुशियां दे!
हैप्पी बर्थडे दीदी।
मेरी सबसे प्यारी बहना, तेरा जन्मदिन मेरे लिए भी खास है
क्योंकि तू मेरी जान है। हमेशा खुश रह और यूं ही खिलखिलाती रह!
Happy Birthday my lovely sister!
तू मेरी लाइफ की सबसे खूबसूरत गिफ्ट है, जिसे भगवान ने मुझे दिया है।
मेरी हर खुशी तुझसे जुड़ी है, और तेरा हर सपना पूरा हो यही मेरी दुआ है!
जन्मदिन मुबारक प्यारी बहना!
मेरी आख़िरी दुआ
आज जब मैं ये शब्द लिख रही हूँ, दिल से यही दुआ निकलती है—
“मेरी दीदी का जन्मदिन उसकी तरह ही रौशन हो, उसकी हर ख्वाहिश पूरी हो, और उसका जीवन उतना ही खूबसूरत हो जितनी उसकी हंसी है।”
मैं ज़ोया हूँ… और अगर पिछली बार मैंने “Best Maa Ki Dua Shayari” लिखा था, तो आज दिल ने कहा कि बहन के लिए अपने दिल से निकले जज़्बात को लिखूँ।


