Friends Masti Shayari
दोस्तों के बिना ज़िंदगी का मज़ा अधूरा है… सच कहूँ तो दोस्त वो आईना हैं जिनमें हम अपनी सबसे सच्ची और पागल सी झलक देखते हैं। Friends Masti Shayari लिखते हुए मुझे अपने कॉलेज के वो दिन याद आ रहे हैं जब क्लास से ज़्यादा कैंटीन में बैठना ज़रूरी होता था, और पढ़ाई से ज़्यादा ज़िंदगी के किस्से शेयर करना। दोस्ती की असली खूबसूरती ही यही है – इसमें न कोई दिखावा होता है न कोई गिनती। बस दिल से दिल जुड़ता है और दुनिया की सारी परेशानियाँ हल्की लगने लगती हैं।
मुझे याद है एक बार रात को 2 बजे अचानक फोन बजा और दूसरी तरफ़ मेरी दोस्त की आवाज़ आई – “नींद आ रही है? चल उठ, बातें करनी हैं।” उस पल लगा कि यही तो है असली दोस्ती… जहाँ वक्त का हिसाब नहीं चलता, बस एहसास चलता है। और इसी एहसास को शायरी में पिरोना मुझे बहुत अच्छा लगता है।
Dosti aur Masti ki Shayari
कौन रोता है किसी और की खातिर ऐ दोस्त,
सब को अपनी ही किसी बात पे रोना आया।
इज़हार-ए-इश्क़ उस से न करना था ‘शेफ्ता’,
ये क्या किया की दोस्त को दुश्मन बना दिया।
दोस्ती में ग़म कहाँ टिक पाते हैं,
मस्ती में आँसू भी हँस जाते हैं।
जब दोस्त साथ हो तो सफ़र आसान है,
वरना ज़िंदगी भी एक इम्तेहान है।
दोस्त वो है जो बिन पूछे समझ ले,
मस्ती में हर दर्द को कम कर दे।
दोस्ती हो तो ऐसी जो दिल से हो, हर कदम पे साथी का साथ हो।
वो यार ही क्या जो छोड़ दे मुश्किल में, सच्चा दोस्त तो वही है जो हर वक्त पास हो।
दुःख के समय में, वे मेरे आँसू पोछता हैं,
वो मेरा दोस्त है जो हरदम साथ देता है।
मिली तो जिंदगी हमे बेरंग ही थी,
रंग तो यारों की महफिलों ने भरे हैं।
सच्ची दोस्ती में वो दौलत है,
जिसे मिल जाए वह अमीर हो जाता है।
दुनिया की भीड़ में दोस्त मिलना आसान नहीं, हमसफ़र तो मिलते हैं, पर दोस्त हर इंसान नहीं।
तूने दोस्त बनकर इस दिल को ख़ुशी दी है, वरना मेरे पास दोस्ती का कोई पैगाम नहीं।
कितनी छोटी सी दुनिया है मेरी,
एक मै हूँ और एक दोस्ती तेरी…
तुम जुआरी बड़े ही माहिर हो,
एक दिल का पत्ता फेक कर जिदंगी खरीद लेते हो|
दावे मोहब्बत के मुझे नहीं आते यारो,
एक जान है जब दिल चाहे मांग लेना……!!!
दिल की गहराइयों से निकली है ये सदा, तेरी दोस्ती के बिना कुछ भी नहीं यहाँ।
जितनी भी दूर हो जाएं कदमों की दूरी, दिल से दिल की यारी कभी टूटे ना।
Funny Friends Shayari Hindi mein
भूल शायद बहुत बड़ी कर ली,
दिल ने दुनिया से दोस्ती कर ली।
मेरे हम-नफ़स मेरे हम-नवा मुझे दोस्त बन के दग़ा न दे,
मैं हूँ दर्द-ए-इश्क़ से जान-बा-लब मुझे ज़िन्दगी की दुआ न दे।
मैं हैरान हूँ की क्यों उससे हुई थी दोस्ती अपनी,
मुझे कैसे ग़वारा हो गयी थी दुश्मनी अपनी।
दिन सलीक़े से उगा रात ठिकाने से रही,
दोस्ती अपनी भी कुछ रोज़ ज़माने से रही।
मेरी जिंदगी में अगर कोई
Special है तो वो तुम हो मेरे दोस्त।
हम दोस्त दूर कितने भी हो जाए लेकिन
एक दूसरे के दिल में तो हर वक्त रहेंगे।
दोस्त दवा से भी ज्यादा अच्छे होते है
क्योंकि अच्छी दोस्ती की कोई Expiry Date नही होती।
तू मेरे दिल पे हाथ रख के तो देख,
मैं तेरे हाथ पे दिल ना रख दूँ तो कहना|
तुझमे और मुझमे फर्क है सिर्फ इतना,
तेरा कुछ कुछ हूँ मैँ, और मेरा सब कुछ है तू…
शहंशाही नहीं ईसानियत अदा कर मेरे मौला,
मुझे लोगो पर नहीं दिलो पर राज करना है………!!!
दोस्ती अगर इबादत है तो दोस्त खुदा का रूप,
हर मुश्किल में बनता है वही सच्चे प्यार का सबूत।
वक्त की आग में सब कुछ जल जाता है,
पर सच्ची दोस्ती हमेशा अमर रह जाती है।
दोस्ती वो नहीं जो चेहरे पर मुस्कान लाए,
दोस्ती वो है जो आंखों से आंसू चुराए।
मोहब्बत मुझे छोड़ गयी, नफरत ने संभाल लिया,
दोस्ती तेरी जरुरत नहीं मुझे दुश्मनों ने पाल लिया।
Childhood Friends ki Yaadein
कौन कहता है दोस्ती बराबरी वालो में होती है
सच तो ये है की दोस्ती में सब बराबर होते हैं।
दोस्ती का फर्ज इस तरह निभाया जाए,
अगर राम रहे भूखा तो रहीम से भी खाया न जाए।
ये किसने कहा यारी बराबरी वालो से होती है,
ये तो अनमोल है इसमे सब बराबर होता है।
कोई दोस्त कभी पुराना नहीं होता, कुछ दिन बात न करने से बेगाना नहीं होता,
दोस्ती में दुरी तो आती रहती हैं, पर दुरी का मतलब भुलाना नहीं होता …
कहीं अंधेरा तो कहीं शाम होगी, मेरी हर ख़ुशी तेरे नाम होगी,
कभी मांग कर तो देख हमसे ए दोस्त, होंठो पर हसीं और हथेली पर जान होगी
लोग रूप देखते है ,हम दिल देखते है , लोग सपने देखते है हम हक़ीकत देखते है,
लोग दुनिया मे दोस्त देखते है, हम दोस्तो मे दुनिया देखते है।
वो दोस्त मेरी नजर में बहुत माएने रखते है,
वक़्त आने पर सामने जो मेरे आइने रखते है…
वक्त की यारी तो हर कोई करता है मेरे दोस्त,
मजा तो तब है जब वक्त बदल जाये पर यार ना बदले|
जल जाते हैं मेरे अंदाज़ से मेरे दुश्मन, क्यूंकि एक मुद्दत
से मैंने, न मोहब्बत बदली और न दोस्त बदले …!!!
दोस्ती का रिश्ता दिल से होता है,
ये वो रिश्ता है जो किस्मत वालों को ही नसीब होता है।
दूरियां भी दोस्तों को कभी जुदा नहीं कर सकतीं,
सच्ची दोस्ती तो वक्त और हालात की मोहताज नहीं होती।
दोस्त वो नहीं जो वक्त के साथ बदल जाए,
दोस्त वो है जो वक्त बदल दे, पर साथ न छोड़े।
दो रास्ते जींदगी के, दोस्ती और प्यार,
एक जाम से भरा, दुसरा इल्जाम से।
तेरी दोस्ती भी इश्क की तरह है
साला चढ़ने के बाद उतरी ही नही।
Dosti Ki Masti Aur Dil Ka Rishta
महसूस करो तो “दोस्त” कहना, छलकूं तो “जज़्बात”
बदलूँ तो, मुझे ‘वक़्त’ कहना, थम जाऊँ तो “हालात”।
सच्ची दोस्ती के बिना ये दुनिया वीरान है,
दोस्ती वो रौशनी है जिससे हर अंधेरा आसान है।
शर्तें लगाई जाती नहीं दोस्ती के साथ,
कीजिये मुझे क़ुबूल मेरी हर कमी के साथ।
दोस्तों के बिना जिंदगी अधूरी सी लगती है,
दोस्तों के साथ हर राह आसान सी लगती है।
दोस्ती का रिश्ता एक दुआ की तरह है,
जो हर पल दिल से निकले तो सुकून देती है।
खामोशी भी इजहार से कम नहीं होती , सादगी भी सिंगार से कम नहीं होती,
ये तो अपना अपना ढंग है, दोस्त वर्ना दोस्ती भी प्यार से कम नहीं होती।
खोना नही चाहते तुम्हे इसलिए
रिश्ते का नाम दोस्ती रखा है।
कौन कहता है की मुझ में कोई कमाल रखा है,
मुझे तो बस कुछ दोस्तो ने संभाल रक्खा है।
दोस्ती का हर लम्हा ऐसा होता है,
जो कभी तनहा नहीं रहने देता।
लोग कहते हैं कि तुम्हारी आसतिन मे साँप है,
मगर क्या करें हमारा वजूद ही चंदन का है|
मेरी दोस्ती का फायदा उठा लेना,
क्युंकी…मेरी दुश्मनी का नुकसान सह नही पाओगे…
हमने अपने नसिब से ज्यादा अपने दोस्तो पर भरोसा रखा है,
क्यु की नसिब तो बहोत बार बदला है, लैकिन मेरे दोस्त अभी भी वहि है…….!!!
दोस्त वही है जो बिना कहे समझ जाए,
और हर कदम पर साथ निभाए।
दोस्ती का रिश्ता इतना प्यारा है,
साथ हो तो दुनियां में सबसे न्यारा है।
सच्ची दोस्ती में कोई स्वार्थ नहीं होता,
दूसरों के लिए जीने का इससे बड़ा कोई अर्थ नहीं होता
Main Zoya hoon… pichhli baar maine “Mom Ke Liye Shayari” likha tha aur aaj dosti की हंसी-ठिठोली तुमसे शेयर की। दोस्ती और मस्ती का रिश्ता ज़िंदगी का सबसे अनमोल तोहफ़ा है। शायद इसलिए कहते हैं कि प्यार करने वाले मिल भी जाएँ या बिछड़ भी जाएँ, लेकिन दोस्त कभी छोड़कर नहीं जाते। वो चाहे पास हों या दूर, उनका असर हमारी मुस्कान और दिल की धड़कनों में हमेशा रहता है।
ये Friends Masti Shayari मैंने उन सभी दोस्तों के नाम लिखी है जो मेरी ज़िंदगी में किसी धड़कन की तरह जुड़े हुए हैं। अगर तुम्हारे पास भी ऐसा कोई दोस्त है, तो उसे आज ही अपनी शायरी, अपनी बातें या सिर्फ़ एक कॉल से बता देना कि वो तुम्हारे लिए कितना ज़रूरी है।


