Hubby Wife Love Shayari
कभी सोचा है, शादी के बाद का प्यार कैसा होता है? लोग कहते हैं कि वक़्त के साथ मोहब्बत कम हो जाती है, लेकिन मैंने तो इसके उलट ही देखा है… जब एक पति अपनी बीवी के माथे पर पसीने की बूंदें देखकर चुपचाप पानी पकड़ाता है, या जब बीवी थकी हुई आँखों से भी सिर्फ़ अपने शौहर की मुस्कान ढूंढती है, तो वहीं असली प्यार झलकता है। Hubby Wife Love Shayari इसी एहसास को आवाज़ देती है — छोटे-छोटे लम्हों में छुपे उस बड़े प्यार को।
पति-पत्नी का रिश्ता सिर्फ़ नाम का नहीं होता
सदा तेरे मासूम से चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान हो
कोई हो ना हो बस दुआओं में तेरा नाम हो !!
तेरे दिल में मुझे ऐसी उम्र क़ैद मिले
की थक जाएँ सारे वकील मुझे जमानत न मिले !!
आपकी खुशी मेरी पहचान है आपकी मुस्कुराहट मेरी शान है
इसके सिवा कुछ नहीं मेरी जिंदगी में बस आप ही मेरी जान हैं !!
तेरे संग जो बीते पल वो तेरा प्यार है, तू साथ हो
तो डर नहीं, तेरे साथ प्यार की नैय्या पार है।
तेरे हाथ में मेरा हाथ हो रोज़ ऐसे ही सवेरा हो,
तू रहे ज़िंदगी भर मेरा ये ख्वाब मेरा पूरा हो।
तुझ में मेरी जान बसती है तेरे बिना कही मन नहीं लगता,
देखा है कई हसीन चेहरा तेरे सिवा कोई चेहरा नहीं जचता।
पति-पत्नी का रिश्ता एक दूसरे के सपनों को समझने
और उन्हें पूरा करने की कोशिश करने का होता है।
रिश्ते की खूबसूरती एक-दूसरे की
गलतियों को माफ करने में है
पति-पत्नी का रिश्ता भगवान की ओर
से दिया गया सबसे अनमोल तोहफा है।
ख्वाहिस इतनी है की कुछ भी मेरे नसीब में हो
वक्त चाहे जैसा भी हो बस तू मेरे करीब हो !!
आज बना कर तुझे आइना दीदार में करू आज ले
कर तुझे बाहों में जी भर के प्यार में करू भर लूं तुझे
आज आगोश में अपने मोहब्बत की हर हद में पार करू। !!
नही चाहिए सोना चाँदी नही चाहिए मोतियों के हार
चाहूँ तो बस इतना चाहूँ मेरे साजन बस थोड़ा सा प्यार !!
सोने से पहले मेरी आखिरी सोच हो तुम,
और उठने के बाद मेरी पहली सोच हो तुम।
सदा तेरे मासूम से चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान हों,
कोई हो ना हो बस दुआओं में तेरा नाम हों।
पूरी दुनिया को छोड़कर, मैंने तुझे अपनी दुनिया बना ली है
तुझसे इस कदर मुहब्बत है मुझे कि तेरे सपने अपनी आँखों में सजा लिए हैं।
छोटी-छोटी बातों में छुपा बड़ा प्यार
ना मैं तुझे खोना चाहता हूं ना मैं तेरी याद में रोना चाहता हूं
जब तक है सांसे मेरी इस जिंदगी की मैं बस तेरे साथ जीना चाहता हूं !!
मेरे सपनों को सदा यूँ ही महकता रखना
मैंने थामा है तेरा हाथ बड़े मान के साथ !!
शुक्र है खुदा का जो उसेने हमको आप से मिलाया
आप से मिला कर हमको खुशनसीब बनाया !!
तुझे छुआ तो लगा तेरा हाथ ना छोड़ के जाऊं,
तेरे संग है जो ये सफ़र है सारी ज़िंदगी निभाऊं।
तेरा प्यार है मेरा गुरूर भरोसा मुझे बस तुम पे
तुझ पे ही अपनापन साराआता है तेरी वफ़ा मुझे खास बनाता है।
तेरे सिवा कुछ नहीं चाहिए तूने मेरे दिन का चैन छीना है,
तुझसे मेरा हर दिन खास तेरे साथ ही ज़िंदगी जीना है।
सच्चा प्यार वो है, जहाँ दो लोग एक-दूसरे की
ताकत बनते हैं और कमजोरियों को सहारा देते हैं।
हर सफल पुरुष के पीछे एक मजबूत महिला का हाथ होता है,
और हर सफल महिला के पीछे एक समझदार पति का समर्थन होता है।
सच्चे जीवन साथी वह होते हैं जो सुख-दुख
में एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ते।
सारी दुनिया की मोहब्बत से किनारा करके
हमने रखा है फकत खुद को तुम्हारा करके !!
तेरे दिल में मुझे ऐसी उम्र क़ैद मिले
की थक जाएँ सारे वकील मुझे जमानत न मिले !!
सदा तेरे मासूम से चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान हो
कोई हो ना हो बस दुआओं में तेरा नाम हो !!
मेरी मुहब्बत की हद ना तय कर पाओगे तुम
तुम्हें सांसों से भी ज्यादा मुहब्बत करते हैं हम।
इस दिल मे ख्याल जब भी तेरा आया,
खूदा कसम सिर्फ तेरा वो चांद सा
मुस्कुराता चेहरा नजर आया।
मेरी बेचैनियों को चैन मिल जाए
तेरा चेहरा जब नज़र आए।
पति पत्नी की शायरी में सच्चाई का जादू
अगर तूने मुझे हजारों में चुना है तो सुन
हम भी तुम्हें लाखों की भीड़ में खोने नहीं देंगे !!
एक दूजे से लड़ाई हो तो मना भी लिया करों
कभी तुम तो कभी वो रिश्तें को निभा लिया करों !!
कभी आप नाराज हुए तो हम झुक जायेंगे
कभी हम नाराज हो तो आप गले लगा लेना !!
तेरा नाम दिल में सजा रखा है तुझे अपना बना रखा है,
तेरे साथ है रोशन मेरा जहां तुझे अपने दिल ने समा रखा है।
तेरे ख्यालों में खोया हूँ तेरी बाहों में सोया हूँ,
तू जो मिली तो सब मिला तुझ से मिल के तेरा होया हूं।
तू पास में रहे और क्या चाहिए तेरा वक्त तेरा साथ चाहिए,
तेरा नाम हो हर सांस में तेरे सिवा कुछ और ना चाहिए।
पति-पत्नी का रिश्ता दो दिलों का संगम है,
जहां प्यार और विश्वास की नींव पर घर बनता है।
जन्मों का साथ है, चाहे जो हो हालात,
हम हमेशा एक-दूसरे का देंगे साथ।
सच्चा जीवन साथी वह होता है जो आपकी खुशियों में
खुश होता है और आपके दुख में आपका साथ देता है।
हर सुबह मेरे चेहरे की मुस्कुराहट बने रहना
मेरी जिंदगी में जीने की वजह बने रहना !!
तेरे ही किस्से तेरी कहानियां मिलेंगे मुझे मे
ना जाने किस किस अदा से तू आबाद है मुझ में !!
मुझे बड़ी और ख़ूबसूरत जिन्दगी नहीं चाहिए
बल्कि जब तक तू साथ है तब तक जिन्दगी चाहिए !!
किसी से दिल लग जाने को मोहब्बत नहीं कहते
जिसके बिना दिल ना लगे उसको हैं मुहब्बत कहते।
उसकी बस एक झलक ही काफी हैं,
मेरी होंठो की हसी के लिए।
मेरा दिल एक है मेरी जान एक है,
जिसे मैंने दिल दिया वो करोड़ो में एक है।
दिल को छू जाने वाली hubby wife shayari
किस्मत और पत्नी भले ही परेशान करती हो
लेकिन जब साथ देती है तो जिन्दगी बदल जाती है !!
इश्क़ के खूबसूरत रिश्ते भी टूट जाते हैं
जब दिल भर जाता है तो अपने भी रूठ जाते हैं !!
लिखू तो लफ्ज़ तुम हो सोचूँ तो ख्याल तुम हो
मांगू तो दुआ तुम हो सच कहु तो मोहब्बत तुम हो !!
तेरे दिल में रहना चाहता हूं तुझे खुद में बसाना चाहता हूं,
तू जो पास आए मेरे तेरे इश्क में तेरा हो जाना चाहता हूं।
तेरी आदत हो गई है तेरे साथ जीना चाहता हूं,
तू रहे मेरे पास तेरे साथ हर खुशी ग़म पीना चाहता हूं।
पति-पत्नी का रिश्ता एक ऐसी पुस्तक है,
जिसकी हर पृष्ठ पर नई कहानी होती है।
रिश्तों की खूबसूरती शब्दों में नहीं, समझ में होती है।
पति-पत्नी का रिश्ता इसका सबसे सुंदर उदाहरण है।
पति-पत्नी का रिश्ता एक-दूसरे के साथ को हर
परिस्थिति में स्वीकार करने का होता है।
सच्चा प्यार वो है जहाँ पति-पत्नी एक-दूसरे की आदतों से
प्यार करते हैं, न कि उन्हें बदलने की कोशिश करते हैं।
अंदाजा मेरी मोहब्बत का सब लगा लेते हैं
जब तुम्हारा नाम सुनकर हम मुस्कुरा देते हैं !!
माना कि जिन्दगी का तजुर्बा थोड़ा कच्चा है
पर खुदा की कसम मुहब्बत आपसे सच्चा है !!
फूल हूं मैं मेरी खुशबू तुम हो दिल हूं मैं मेरी धड़कन तुम हो
जान हूं मैं और मेरी रूह तुम हो जिस्म हूं मैं और मेरी जिंदगी तुम हो !!
अगर तूने मुझे हजारों में चुना है तो सुन
हम भी तुम्हें लाखों की भीड़ में खोने नहीं देंगे
तुम्हारे दिल में, मैं हर रात और हर दिन की शुरुआत
देखता हूं तुम्हारी आंखों में मैं खो जाता हूं।
दिल की धड़कन बन कर दिल मे रहोगे तुम
जब तक सांस है तब तक मेरे साथ रहोगे तुम।
मैं Zoya हूँ… पिछली बार मैंने दोस्ती निभाने की शायरी पर लिखा था, और आज ये पति-पत्नी के रिश्ते की मिठास में डूब गई। Hubby Wife Love Shayari सिर्फ़ रोमांटिक अल्फ़ाज़ नहीं होते, ये वो दुआएँ हैं जो हम अपने सबसे क़रीबी साथी के लिए करते हैं। मैंने हमेशा महसूस किया है कि शादी के बाद का प्यार अलग ही किस्म का होता है— इसमें लड़ाइयाँ भी होती हैं, लेकिन उन्हीं झगड़ों के बाद का गले लगना सबसे मीठा होता है। अगर तुम्हारी ज़िंदगी में भी ऐसा कोई है जो हर हाल में तुम्हारे साथ खड़ा है, तो यक़ीन मानो… तुम्हारे पास सबसे बड़ी नेमत है।


