Best 50+ Maa Shayari Hindi – Zoya की कलम से एक सच्ची मोहब्बत
कभी सोचा है, इस दुनिया में अगर सबसे बेफ़िक्री वाला प्यार है तो वो सिर्फ़ “माँ” का है। Maa Shayari Hindi लिखते हुए मेरे दिल में एक अलग ही सुकून उतर आता है, क्योंकि माँ के बिना कोई भी लफ़्ज़ अधूरा है। जब भी मैं थक जाती हूँ, बिखर जाती हूँ या ज़िंदगी का बोझ भारी लगने लगता है, तो बस माँ की याद ही दिल में ताक़त भर देती है। माँ की गोद वो जगह है जहाँ सारी परेशानियाँ खुद-ब-खुद गुम हो जाती हैं। माँ की दुआएँ वो परछाई हैं जो हमें ग़लत राह पर गिरने नहीं देतीं। शायद इसलिए कहते हैं – माँ सिर्फ़ एक इंसान नहीं, बल्कि खुदा का दूसरा नाम है।
माँ की ममता पर शायरी
माँ की ममता का कोई मोल नहीं होता, उनके बिना जीवन में सुकून नहीं होता।
दुनिया चाहे जितना भी बदल जाए, माँ का प्यार कभी कम नहीं होता।
अगर कोई मां से प्यार हो सकता है,
तो वो सिर्फ उसकी ममता है!
मेरी तक़दीर में कभी कोई गम नही होता,
अगर तक़दीर लिखने का हक़ मेरी माँ को होता
मेरी दुनिया में जो सुख और शौहरत है,
वो मेरी माँ की दुआओं की बदौलत है..।।
जब थक जाता हूँ इस दुनिया की भीड़ में, माँ का चेहरा मिलता है सबसे सुकून में।
उनकी दुआओं का असर देखो, हर मुश्किल घुल जाती है चुटकी में।
उसने मुझे एक थप्पड़ मारा और खुद रोने लगी
सबको खिलाया और खुद बिना खाए सोने लगी
कितनी मांगी है उसने दुआ जानते हो,
तुम मेरी मां के बारे में भला क्या जानते हो!
माँ पहले आंसू आते थे तो तुम याद आती थी,
आज तुम याद आती हो तो आंसू निकल आते है!
मां और उसका प्यार दोनों में चमक अपार
हीरे की क्या आवश्यकता मां ही मेरा अमूल्य उपहार|
मां के लिए क्या लिखूं मैं खुद उनका लेख हूं आत्मा के बंधन
की गहराई देखो ऐसी मुझे चोट लगे पर पीड़ा मां को हो जैसी|
सीधा साधा भोला भाला मैं ही सब से सच्चा हूँ,
कितना भी हो जाऊं बड़ा माँ आज भी तेरा बच्चा हूँ।
माँ को लिखने की कला मुझे आती ही नही,
ममता मेरे छोटे से पन्ने मे समाती ही नहीं…।।।
भारी बोझ पहाड सा कुछ हल्का हो जाए,
जब मेरी चिंता बढ़े और माँ सपने में आए..।।
लाखों दुख हों फिर भी खुशी से भर जाऊं
मां की मुस्कान देख हर गम भूल जाऊं|
माँ के कदमों में जन्नत होती है, उनकी हर बात में मोहब्बत होती है।
दुनिया चाहे कितना भी दर्द दे, माँ की गोद में राहत होती है।
जब भीग गया वो सिरहाना मेरा,
मैने मां की गोद को सिरहाना बना लिया।
इस उदासी का कोई हल निकाल मेरे महादेव
मेरी माँ मुझसे मेरा हाल पूछती है।
माँ हैं तो मुमकिन हैं शहंशाह होना ,
माँ के आँचल से बड़ा दुनियां में कोई साम्राज्य नहीं
माँ की दुआएँ हमेशा साथ होती हैं
माँ की बातें जैसे मीठा गीत हैं, उनके बिना सब ख्वाब अधूरे रीत हैं।
उनके चेहरे पर खुशी लाने के लिए, मैं खुदा से हर रोज़ करता प्रीत हूँ।
माँ हमें डांटती है, लेकिन खुद भी आंसू बहाती है,
वाह कोई और नहीं, बस हमारी माँ होती है!
लफ्ज अलग हैं लेकिन जज्बात वही,
माँ कहो या दुनिया बात वही..
माँ का आँचल मेरा आसमान है, उनकी दुआओं से ही मेरी पहचान है।
हर खुशी उनके कदमों में निछावर कर दूं, उनके बिना ये दिल वीरान है।
वो मंदिर भी जाती है वो मस्जिद में भी जाती है,
गर बीमार बच्चा हो तो माँ मज़हब भूल जाती है….
मां-बेटी का रिश्ता तन-मन का मेल
जन्म से मृत्यु तक एक अटूट खेल|
हर दर्द में जब वो मुस्कुराती है, तो दुनिया की सारी खुशियाँ पास आ जाती हैं।
उनके बिना सब कुछ अधूरा है, माँ तो जीवन की सच्ची परिभाषा है।
माँ की चुप्पी में भी, उसके दर्द की गूँज है,
उसके हर दर्द के आगे, मेरी खुशियाँ बेमानी हैं।
मां ने कहा था कोई तुम्हे अपना राज बताए
तो समझ लेना उसने अपनी इज्जत दे दी
तुझसे मिल सकूं बस एक दफा माँ ये में दिल से चाहता हूँ,
जिस दिन से तू मुझे छोड़कर गयी है उस दिन से चाहता हूँ!
तेरे डिब्बे की वो दो रोटियां कहीं बिकती नहीं मां
महंगे होटलों में आज भी भूख मिटती नही मां..।।
मां से online नहीं offline प्यार किया करो
क्योंकि आप, पैदा हुए हो download नहीं
तबियत कुछ नासाज है मेरी और माँ की याद आ रही है,
वैसे तो खुशियाँ भी रूठी है हमसे अब तन्हाई भी खाए जा रही है!
ऐ अँधेरे देख ले मुँह तेरा काला हो गया,
माँ ने आँखें खोल दी घर में उजाला हो गया..।।
जब भी दिल में सच्चे प्यार का एहसास आता है,
माँ तेरी कसम मुझे तेरा प्यार याद आता है!
हर औरत में छुपी होती है एक मां
जिसको भी देखना तहजीब से देखना
घेर लेने को मुझे जब भी बलाएँ आ गईं
ढाल बन कर सामने माँ की दुआएँ आ गईं
जननी की आशीष जीवन सँवार देगी स्वयं रो के भी तुम्हें मुस्कान उपहार देगी
कभी न देना मां की आँखों में आँसू छोटी सी चूक भी आकाश विचलित कर देगी|
माँ का प्यार सबसे सच्चा रिश्ता
वो तो लिखा के लाई है क़िस्मत में जागना
माँ कैसे सो सकेगी कि बेटा सफ़र में है
जो बाप की कदर करता है वो कभी गरीब नही होता और
जो मां की कदर करता है वो कभी बदनसीब नही होता
सब छोड़ जाते हैं गलतियां गिनवा कर.
क्या बात है मां, मैं तुम्हें बुरा नहीं लगता…
मां न हो तो कौन करेगा निष्ठा ममता का ऋण कौन चुकाएगा
ईश्वर हर मां को रखे सुरक्षित वरना कौन हमें आशीर्वाद देगा|
दोस्त बदल गए वक्त बदल गया
मोहब्ब्त बदल गई बस मेरी प्यारी मां नही बदली..!!!
हर रिश्ते के मिलावट देखी कच्चे रंगो की सजावट देखी लेकिन मां
के चेहरे पे ना कभी थकावट देखी ना ममता में कभी मिलावट देखी..!!!
मुझे सबके सामने अपना कहती है,
वही तो मां है जो मेरे लिए सब कुछ सहती है..।।
हजारों गम हो फिर भी मैं खुशी से फूल जाता हूं,
जब हस्ती है मेरी मां मैं हर गम भूल जाता हूं..।।
माँ के बिना ये घर खाली लगता है, जैसे आँगन में चाँदनी ना सजता है।
उनकी हंसी से ही ये दिल धड़कता है, माँ तो हर खुशी का रास्ता है।
मैंने भगवान को कभी नहीं देखा, पर मुझे पूरा यकीन है,
वो भी मेरी माँ की तरह ही दयालु और प्यार भरा होगा!
मेरी झूठी हंसी पर, माँ छुपा दर्द पहचान लेती है,
मेरी चिंता उसके स्पर्श से दूर हो जाती है।
जब मुश्किलें गले लगाने लगती हैं, माँ की दुआएं संभालने लगती हैं।
उनके लफ्ज़ जैसे हो कोई जादू, हर दर्द को पल में मिटाने लगती हैं।
खुद को इस भीड़ में तन्हा नहीं होने देंगे,
माँ तुझे हम अभी बूढ़ा नहीं होने देंगे
मेरी हर कोशिश को खुदा सफल कर देता है,
मेरी माँ का होना मुझे मुकम्मल कर देता है।
माँ के आँचल में सारी दुनिया समाई है, उनकी ममता में ही जन्नत छुपाई है।
जिंदगी के सफर में चाहे जितना भी खो जाऊं, माँ की दुआएं मेरी परछाई हैं।
माँ की ममता से भरी है ये जिंदगी,
बिना तेरी मां, हर दिन विरान सा लगता है।
आपका प्यार मेरे जीवन की नींव है माँ,
और मैं आपको हर दिन गहराई से याद करता हूँ!
जब दवा काम नही आती,
तब मां की दुआ काम आती है!
माँ का प्यार वो दरिया है, जो कभी सूखता नहीं,
उनकी दुआएं वो आसमान हैं, जो कभी झुकता नहीं।
माँ के लिए दिल से निकली दुआ
क्या सीरत क्या सूरत है वो तो ममता की मूरत है
पाँव छुए और काम हो गया माँ खुद में शुभ मुहूर्त है।
सब तरह की दीवानगी से वाकिफ हुए हम…
पर माँ जैसा चाहने वाला जमाने भर मे ना था…!!
बाप की तरह ग़म छुपाना तो सीख गया
मां जितना सब्र सीखना बाक़ी रह गया…
माँ ने सर पर हाथ रखा तब चैन मिला बीमारी में
अब पता चला की एक मसीहा भी रहता है घर की चारदीवारी में !
मोहब्बत की बात भले ही करता हो ज़माना
मगर प्यार आज भी मां से शुरू होता है..!!!
जज्बा अगर हो तो समुंदर भी रुक जाता है
दुआ अगर माँ की हो तो पर्वत भी झुक जाता है !
सबको अपने अपने सपनो की पड़ी है,
बस एक मां है जो सबके साथ खड़ी है…!
तेरे ही आँचल में निकला बचपन तुझ सेही तो जुड़ी हर धड़कन
कहने को तो माँ सब कहते पर मेरे लिए तो है तू भगवान !
जब दवा काम नही आती,
तब मां की दुआ काम आती है…!
पेट पे लात खाके फिर भी प्यार लुटाती है
एक माँ ही है जो सच्चे प्यार की मूरत कहलाती है !
तेरी नज़रों में मेरी क़दर कुछ भी नहीं,
मगर मेरी माँ से पूछ उसके लिए क्या नहीं हूँ मैं?
मां तो जन्नत का फूल है प्यार करना उसका उसूल है,
दुनिया की मोहब्बत फिजूल है मां हर दुआ कबूल है..।।
बिन मां के सताता है डर मुझे
बहुत याद आता है अपना घर मुझे
मेरी चाहत है कि मैं फिर से उस दौर में जाऊं,
माँ से लिपट कर फिर उनका नन्हा बच्चा बन जाऊं..।।
में खुद पर क्यों न ग़ुरूर करूँ,मेरी माँ कहती है कि,
तू लाखों में नहीं वल्कि दुनिया में एक है।
मां की दुआ बाप का प्यार,
बाकी दुनिया मतलबी यार!
उनके कदमों में बसी है मेरी जन्नत सारी,
माँ के बिना ये दुनिया लगती है भारी।
आज मेरे पास जो भी दौलत और शोहरत है,
वो सब माँ की दुआओं ही बदौलत हैं।
मैं उस खुदा से बस इतनी सी दुआ मांगती हु,
वो मां को कभी किसी चीज के लिए मजबूर ना करे!
कितनी मांगी है उसने दुआ जानते हो,
तुम मेरी मां के बारे में भला क्या जानते हो!
घुटनों से रेंगते – रेंगते कब पैरो पर खड़ा हो गया
माँ तेरी ममता की छाँव में न जाने कब बड़ा हो गया !
मां वो हस्ती है,
जिसकी दुआओं में रहमत बस्ती है!
माँ की ममता का कोई हिसाब नहीं,
उनके जैसा इस दुनिया में कोई और नहीं।
माँ ना होती तो वफा कौन करेगा, ममता का हक भी कौन अदा करेगा,
रब हर एक माँ को सलामत रखना, वरना हमारे लिए दुआ कौन करेगा..।।
Main Zoya hoon… पिछली बार मैंने “Best Bhai Shayari In Hindi” लिखी थी, और आज दिल ने कहा कि सिर्फ़ माँ के नाम कुछ लिखूँ। ज़िंदगी में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएँ, माँ का साथ मिल जाए तो सब आसान लगता है। सच कहूँ तो माँ के बिना इंसान सिर्फ़ जीता है, पर माँ के साथ जीना एक एहसास बन जाता है। माँ की मुस्कान सबसे बड़ी दुआ है और उनकी आँखों की नमी सबसे बड़ा डर। आज ये लिखते हुए मेरी आँखें भीग गईं… शायद इसलिए क्योंकि मैंने खुद महसूस किया है कि माँ के बिना इंसान कितना अधूरा हो जाता है।


