Best Maa Ki Dua Shayari

Best Maa Ki Dua Shayari

Best Maa Ki Dua Shayari

कभी-कभी ज़िन्दगी के सबसे बड़े इम्तिहान में जब सब साथ छोड़ देते हैं, तब एक ही दुआ होती है जो परछाई की तरह हमारे साथ रहती है — माँ की दुआ। मैंने खुद कई बार महसूस किया है कि जब सबकुछ गलत हो रहा होता है, तब अचानक से हालात सुधर जाते हैं… और मन में बस यही ख्याल आता है कि शायद माँ ने आज फिर चुपचाप मेरे लिए दुआ माँगी होगी। माँ की दुआ वो अदृश्य कवच है, जो हमें गिरने से बचाती है, और शायद इसी वजह से कहते हैं कि “माँ के कदमों तले जन्नत है।”

Maa Ki Dua Shayari – माँ की दुआ सबसे बड़ी दौलत है

जाओ मन्दिर या मस्जिद, या जाओ तुम गुरुद्वारा ।
माँ के आशीष बिना तो, मिलेगा न कहीं सहारा ।।

दुनियाँ में लाने वाली, सबकुछ सिखलाने वाली ।
माँ की दुआएं कभी ना, खाली है जानेवाली ।।

माँ से जीवन होता शुरु, माँ जीवन का पहला गुरु ।
माँ के चरण में सुख धाम, माँ बिना न कृष्ण न राम ।।

मेरी दुनिया में जो सुख और शौहरत है,
वो मेरी माँ की दुआओं की बदौलत है..।।

माँ को लिखने की कला मुझे आती ही नही,
ममता मेरे छोटे से पन्ने मे समाती ही नहीं…।।।

भारी बोझ पहाड सा कुछ हल्का हो जाए,
जब मेरी चिंता बढ़े और माँ सपने में आए..।।

मेरी तक़दीर में कभी कोई गम नही होता,
अगर तक़दीर लिखने का हक़ मेरी माँ को होता

हर रिश्ते के मिलावत देखी, कच्चे रंगो की सजावत देखी
लेकिन मां के चेहरे पर ना कभी थकावत देखी ना ममता में कभी मिलावत देखी..!!!

सीधा साधा भोला भाला मैं ही सब से सच्चा हूँ,
कितना भी हो जाऊं बड़ा माँ आज भी तेरा बच्चा हूँ।

अगर कोई मां से प्यार हो सकता है,
तो वो सिर्फ उसकी ममता है!

कितनी मांगी है उसने दुआ जानते हो,
तुम मेरी मां के बारे में भला क्या जानते हो!

माँ पहले आंसू आते थे तो तुम याद आती थी,
आज तुम याद आती हो तो आंसू निकल आते है!

माता को जो ठुकराता, वो दर दर ठोकर खाता ।
जीवन भर भटक भटक कर, ना कभी सफल हो पाता ।।

माँ ईश्वर का रूप है, माँ से सदा मेरा नाम ।
माँ के चरणों में मेरा, बार बार सादर प्रणाम ।।

तेरे डिब्बे की वो दो रोटियां कहीं बिकती नहीं मां
महंगे होटलों में आज भी भूख मिटती नही मां..।।

ऐ अँधेरे देख ले मुँह तेरा काला हो गया,
माँ ने आँखें खोल दी घर में उजाला हो गया..।।

उसने मुझे एक थप्पड़ मारा और खुद रोने लगी
सबको खिलाया और खुद बिना खाए सोने लगी

Dil Ko Chhu Jaane Wali Maa Ki Dua Shayari

तुझसे मिल सकूं बस एक दफा माँ ये में दिल से चाहता हूँ,
जिस दिन से तू मुझे छोड़कर गयी है उस दिन से चाहता हूँ!

मां का दिन नही होता,
मां से हर दिन होता है…!

माँ ना होगी तो वफ़ा कौन करेगा, ममता का हक़ भी अदा कौन करेगा….
रब हर एक माँ को सलामत रखना, वरना हमारे लिए दुआ कौन करेगा….

आपका प्यार मेरे जीवन की नींव है माँ,
और मैं आपको हर दिन गहराई से याद करता हूँ!

तबियत कुछ नासाज है मेरी और माँ की याद आ रही है,
वैसे तो खुशियाँ भी रूठी है हमसे अब तन्हाई भी खाए जा रही है!

जब भी दिल में सच्चे प्यार का एहसास आता है,
माँ तेरी कसम मुझे तेरा प्यार याद आता है!

वो मंदिर भी जाती है वो मस्जिद में भी जाती है,
गर बीमार बच्चा हो तो माँ मज़हब भूल जाती है….

माँ की ममता से भरी है ये जिंदगी,
बिना तेरी मां, हर दिन विरान सा लगता है।

आपका प्यार मेरे जीवन की नींव है माँ,
और मैं आपको हर दिन गहराई से याद करता हूँ!

माँ की चुप्पी में भी, उसके दर्द की गूँज है,
उसके हर दर्द के आगे, मेरी खुशियाँ बेमानी हैं।

लफ्ज अलग हैं लेकिन जज्बात वही,
माँ कहो या दुनिया बात वही..।

मुझे सबके सामने अपना कहती है,
वही तो मां है जो मेरे लिए सब कुछ सहती है..।।

हजारों गम हो फिर भी मैं खुशी से फूल जाता हूं,
जब हस्ती है मेरी मां मैं हर गम भूल जाता हूं..।।

खुद को इस भीड़ में तन्हा नहीं होने देंगे,
माँ तुझे हम अभी बूढ़ा नहीं होने देंगे

मां तो जन्नत का फूल है प्यार करना उसका उसूल है,
दुनिया की मोहब्बत फिजूल है मां हर दुआ कबूल है..।।

Maa Ki Dua Aur Pyar Bhari Shayari

जब दवा काम नही आती,
तब मां की दुआ काम आती है!

मां की दुआ बाप का प्यार,
बाकी दुनिया मतलबी यार!

आज मेरे पास जो भी दौलत और शोहरत है,
वो सब माँ की दुआओं ही बदौलत हैं।

मेरी चाहत है कि मैं फिर से उस दौर में जाऊं,
माँ से लिपट कर फिर उनका नन्हा बच्चा बन जाऊं..।।

मेरी झूठी हंसी पर, माँ छुपा दर्द पहचान लेती है,
मेरी चिंता उसके स्पर्श से दूर हो जाती है।

मेरी हर कोशिश को खुदा सफल कर देता है,
मेरी माँ का होना मुझे मुकम्मल कर देता है।

मैंने भगवान को कभी नहीं देखा, पर मुझे पूरा यकीन है,
वो भी मेरी माँ की तरह ही दयालु और प्यार भरा होगा!

लाख ठुकराए जमाना मुझे गम नहीं,
मेरी मां तो कहती है मेरा लाडला किसी से कम नहीं.।।

माँ ना होती तो वफा कौन करेगा, ममता का हक भी कौन अदा करेगा,
रब हर एक माँ को सलामत रखना, वरना हमारे लिए दुआ कौन करेगा..।।

सीधा साधा भोला भाला मैं ही सब से सच्चा हूँ,
कितना भी हो जाऊं बडा माँ आज भी तेरा बच्चा हूँ..।।

मुख़्तसर होते हुए भी ज़िन्दगी बढ़ जाएगी
माँ की आँखें चूम लीजे रौशनी बढ़ जाएगी

जब तक मेरे सर पर मां का हाथ है
फर्क नही पड़ता कौन मेरे खिलाफ है..!!

मां की ममता में ही बच्चों का दुलार है
इसी से जुड़ा हर बच्चे का मां के लिए प्यार है..!!!

मां तुम्हारे पास आता हूं तो सांसें भीग जाती है,
मोहब्बत इतनी मिलती है की आंखें भीग जाती है।..।।

मेरी ताकत भी मेरी मां है मेरा भविष्य भी मेरी मां है
मेरी मां ही है वह देवी जिससे मेरा पूरा जहां है..।।

कितनी मांगी है उसने दुआ जानते हो,
तुम मेरी मां के बारे में भला क्या जानते हो!

माँ की दुआओं का असर है ऐसा,
हर मुश्किल को आसान कर देती है।

माँ की ममता अनंत है, इस जहाँ में सबसे प्रिय है,
उनकी दुआओं की छाँव में, हर सफ़र में आशा भरी है!

Maa Ke Liye Pyar Bhari Shayari

बेटा अगर भूखा हो तो सब कुछ भुला देती है मां,
भीड हो चाहे लाखों की फिर भी दूध पिला देती है..।।

वह माँ ही है जिसके रहते जिंदगी में कोई गम नही होता,
दुनिया साथ दे या ना दे पर माँ का प्यार कभी कम नही होता.।

नाप ले चाहे तोल क्या होगा, माँ की ममता का मोल क्या होगा।
सारा बह्मांड जिसकी आँचल में, माँ से बढ़़ करके कोई बोल क्या होगा..।।4

सबको अपने अपने सपनो की पड़ी है,
बस एक मां है जो सबके साथ खड़ी है…!

जब दवा काम नही आती,
तब मां की दुआ काम आती है…!

तेरी नज़रों में मेरी क़दर कुछ भी नहीं,
मगर मेरी माँ से पूछ उसके लिए क्या नहीं हूँ मैं?

अगर जिंदगी में कोई सच्चा है,
तो मां का प्यार, और उसका छोटा सा बच्चा है!

मेरी हर कोशिश को खुदा सफल कर देता है,
मेरी माँ का होना मुझे मुकम्मल कर देता है।

सारे जहां में नहीं मिलता बेशुमार इतना,
सुकून मिलता है मां के प्यार में जितना।

तकलीफ मे तेरे सिवा कोई खड़ा नहीं ,
इसलिए माँ से बड़ा कोई नहीं ।

ठोकर न मार मुझे पत्थर नही हूं मैं, हैरत से न देख मुझे मंजर नही हूं मै,
तेरी नजरों में मेरी कदर कुछ भी नही, मेरी माँ से पूछ उसके लिए क्या नही हूं मैं..।।

जिससे उसे दुख पहुंचे, कभी न बोलो ऐसे बोल,
किस्मत वालों को मिलती है माँ की ममता अनमोल..।।

जब भी कोई खतरा मेरी जान पर आता है, माँ का नाम ही जुबां पर आता है,
बिना कुछ कहे वो सब कुछ कह लेती है.. हमारी खुशी के खातिर वह सब सह लेती है.।।

लबों पर उसके कभी बद-दुआ नहीं होती,
बस एक माँ है जो कभी खफा नहीं होती।

मैं उस खुदा से बस इतनी सी दुआ मांगती हु,
वो मां को कभी किसी चीज के लिए मजबूर ना करे!

मेरी तक़दीर में कभी कोई गम नही होता,
अगर तक़दीर लिखने का हक़ मेरी माँ को होता।

कितनी मांगी है उसने दुआ जानते हो,
तुम मेरी मां के बारे में भला क्या जानते हो।

बिन मां के सताता है डर मुझे
बहुत याद आता है अपना घर मुझे

मेरी मां से मेरी खुशियां मेरी मां से ही मेरा संसार है
जितना करती है मां संसार में उतना कहां कोई करता प्यार है

आज मैंने Best Maa Ki Dua Shayari लिखी है, पिछली बार मैंने “Best Emotional Shayari” लिखी थी, सच कहूँ तो माँ की दुआ सबसे अनमोल तोहफ़ा है। चाहे कितनी भी दूर क्यों न चले जाएं, माँ का आशीर्वाद हमें हमेशा ढक कर रखता है। मैंने खुद कई बार महसूस किया है कि जब हिम्मत टूटती है, तो माँ की दुआ ही मुझे संभालती है। माँ की दुआ को शब्दों में बाँधना शायद मुमकिन ही नहीं… ये तो बस दिल से महसूस की जा सकती है।

Scroll to Top