Biwi Ke Liye Shayari

Biwi Ke Liye Shayari

Biwi ke liye Shayari – Zoya ke dil se un rishton ke liye jo lafzon se zyada mehsoos hote hain…
Jab tum meri zindagi mein aayi thi, ek saathi nahi… ek saans ban gayi thi.

कभी सोचा नहीं था ki main kisi ke liye itni important ho sakti hoon… par jab usne mujhe apni biwi kehkar introduce kiya na, toh laga jaise meri duniya ka matlab mil gaya. Shayari likhna meri aadat thi, par uske baad… har shabd uske naam ka ho gaya.

Aaj main biwi ke liye likhi gayi kuch pyar bhari, jazbaat se bhari shayariyaan le kar aayi hoon — un pati ke liye jo apni wife ko sirf ghar ka hissa nahi, dil ka sukoon mante hain.

Jab biwi sirf patni nahi, best friend bhi hoti hai

तू सिर्फ मेरी बीवी नहीं, मेरी साथी है,
हर मुस्कान की वजह, मेरी पूरी कहानी है।

तेरी बाहों में सुकून मिलता है, दुनिया का हर दर्द भूल जाता हूं,
तू मेरी ज़िंदगी की रोशनी है, मैं तेरी बाहों में सुकून पाता हूं।

तेरी हँसी मेरी दुनिया संवार देती है, तेरी बातें मेरे चहरे पर निखार देती है,
तेरी बाहों में मिलता है सुकून, तू मुझे जब प्यार देती है।

तेरी सांसों में मैं समा जाऊं, मैं तुझे बेपनाह चाहूं,
मैं समेट लूं तुझ में खुद में, मैं बस तेरा होकर रह जाऊं।

तेरी आंखों में प्यार बसा है, तेरे बिन अधूरा हर लम्हा है,
हर लम्हा समेट के तुझ से प्यार करूं, तुझे अपना बना के तेरे साथ जिऊं।

तेरी हंसी मेरा सुकून है, तेरे साथ मेरी जान जुडी है,
आता है मुझे प्यार बस तुझ पे, तू मेरी ज़िंदगी है।

तुझ को पाना है, तेरे पास रह जाना है,
तू पास हो तो, तुझ में सिमट जाना है।

हज़ारों से क्या लेना मुझे, मेरा दिल तुझे चाहता है,
अब कोई अच्छा नहीं लगता, दिल तेरा ही नाम बुलाता है।

तू मेरा हो जाए, फिर कभी दूर ना जाए,
ऊपरवाला करे, मेरी ये तमन्ना पूरी हो जाए।

डर लगता है तुझे खोने से, नज़रे मुझसे तू मिला ले,
मुझे तू अपनी बाहों में समा ले, अपनी दुनिया मुझको बना ले।

Jab unki muskurahat sab kuch theek kar deti hai

तेरी हँसी में जादू है, तेरा गुस्सा भी सुकून,
तेरे बिना ये दुनिया लगे जैसे कोई सूनी धुन।

तेरी आंखों में कुछ बात है, इन में खो जाने को मन करता है,
तू जो ना हो पास, दिल तुझे बहुत Miss करता है।

हाथो में तेरे हाथ को थामा है, तुझे मैने अपना माना है,
तेरे साथ जुड़ी है तकदीर, तेरे साथ प्यार को सच्चा जाना है।

वो जो आया है मेरी ज़िंदगी में, मुझे बस उसी का साथ चाहिए,
ज़माना लाख कहे उसको बुरा, मुझे वो हर जनम हर बार चाहिए।

साथ देना तुमसे सीखा, कैसे कोई प्यार निभाता है,
प्यार में नहीं चाहिए बड़ा वादा, छोटी कोशिशों से प्यार निभ जाता है।

मैं आम सा लड़का था, तेरे प्यार ने खास बना दिया,
मुझे तो पता नहीं था प्यार क्या है, तूने मुझे अपना आशिक बना दिया।

वो मोहब्बत की कुछ ऐसी मिसाल रखता है
के मुझसे ज्यादा ही मेरा ख्याल रखता है|

तेरे साथ लम्हा जल्दी गुजरता है, तू हमेशा मेरे साथ चलता है,
प्यार है दोनों का इस तरह, जैसे भंवरा फूल के बिना मचलता है।

तेरे साथ मेरा साया चलता है, तेरे बिन मेरा दिल जलता है,
कोई हंस के बात भी करे तुझसे, तो मेरा दिल मचलता है।

तेरा साथ हर लम्हा खास लगता है, बिन तेरे दिल उदास लगता है,
तेरी मोहब्बत में खो जाऊं मैं, तेरा साथ मेरा दिल हंसता है।

Jab mohabbat samajh ke parhe jaati hai, keh ke nahi

तेरा हर ख्याल मेरी रूह छू जाता है,
तू कुछ बोले बिना भी सब कुछ कह जाती है।

तेरी आंखों से झलकता है प्यार, इनमें खो जाने का मन करता है,
तू मुझको छोड़ के जाना नहीं कभी, दिल तेरे बिना कही नहीं लगता है।

झुक के तेरे आगे ये इकरार करता हु
मै तुमसे मेरी जान बहुत प्यार करता हु|

तू पास हो तो धड़कन बहकने लगती है, तेरे साथ मेरी ज़िंदगी चलने लगती है,
तेरे साथ से ही आता है मुझे सुकून, तेरे साथ मेरी ज़िंदगी महकने लगती है।

मुझे बस तू चाहिए, तू ना मिले तो नाइंसाफी है,
बस तू हो मेरे साथ, तेरा साथ मेरे लिए काफी है।

खुशी से बीते हर दिन हर रात सुहानी रात हो
जिस तरह आपके कदम पड़े वाह फूलो की बरसात हो!

मुझे में बेपनाह मोहब्बत के सिवा कुछ भी नहीं
अगर तुम चाहों तो मेरी एक-एक धड़कन की तलाशी ले लो|

तुम हो मेरे जीवन की खुशबू, तुम्हारे बिना अधूरा है यह वजूद
जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान, तुम्हारे साथ हर पल है मधुर|

तुम से ही डरते है, लेकिन तुम पर ही मरते है
तुम से ही है जिंदगी हमारी, तुम ही हो हमें जान सी प्यारी|

सिर्फ दीदार से ही तुम्हारे, एक अलग नशा सा चढ़ जाता हैं
दिल सुनता ही नही मेरी, बस तुम्हे देखना चाहता है|

Jab yaadon mein bhi uska saath chhoot’ta nahi

तेरे बिना भी हर कोना तुझसे जुड़ा लगता है,
जैसे तेरा साया इस घर में हर तरफ फैला रहता है।

बेपनाह मोहब्बत तुम से मिलकर हुई, इस मेरे दिल को ख़ुशी तुम से मिलकर हुई
पाया सब कुछ दुनिया में मैं, पर जीवन में ख़ुशी तुमसे मिलकर हुई|

नहीं आता तेरी मोहब्बत को छिपाना मुझे
तेरी खुशबू मेरी हर शायरी मे बसा करती है|

मेरी ज़िंदगी की सबसे हसीन कहानी हो तुम
मेरा सुकून मेरी दुआ मेरी जिंदगानी हो तुम|

पता होता तेरी चाहत ऐसी है, तो इश्क़ बेपनाह ना करता
मालूम होता की खो जाऊंगा यहां मै, तो इश्क़ बेइंतहां ना करता|

तुम्हारी हँसी ही मेरी दुनिया की रोशनी है
तुमसे ही मेरा हर दिन हर शाम रंगीनी है|

तेरी धड़कन ही जिन्दगी का किस्सा हैं मेरा, तू जिन्दगी का एक अहम हिस्सा है मेरा
मेरी मोहब्बत तुझसे सिर्फ़ लफ्जों की नही हैं, तेरी रूह से रूह तक का रिश्ता हैं मेरा|

तेरा साथ हर मुश्किल आसान कर देता है
तेरा प्यार मेरा हर दर्द हर लेता है|

तू मेरी मोहब्बत की सबसे खूबसूरत पहचान है
तेरी मुस्कान ही मेरे जीने का अरमान है|

जब से मिले हो तुम हमको, हर खुशी मिली है हमको
मिली है तेरा साथ एक खूबसूरत जिंदगी, और तुमसे बेपनाह मोहब्बत मिली है हमको|

Main Zoya hoon…
pichhli baar maine “Pyar Bhari Shayari In Hindi 2 Lines” wali shayari likhi thi,
aur aaj dil chaha ki un aurton ke liye kuch likhun…
jo kisi ki duniya ban chuki hain — sirf ek label nahi, ek jazbaat hain.

❤️ Agar tum kisi ke liye ghar ho, toh khud ko kabhi khaali mat samajhna…

Scroll to Top