Crying Sad Shayari – जब आंसुओं में छुप जाती है अधूरी मोहब्बत
कभी-कभी ज़िन्दगी हमें इतना रुला देती है कि लगता है, आँखों से गिरते हुए आँसू ही हमारी सच्ची कहानी हैं। प्यार अधूरा रह जाए, किसी का इंतज़ार बहुत लंबा हो जाए, या फिर दिल टूटकर बिखर जाए… सबके बाद इंसान चुप नहीं रह पाता। वो रोता है, चुपचाप या खुलकर, लेकिन रोता ज़रूर है। मैंने भी कई रातें ऐसी देखी हैं जब तकिये पर सिर्फ आँसू थे और दिल के अंदर हज़ार सवाल। शायद तुमने भी ऐसे लम्हे महसूस किए होंगे, जहाँ रोना ही सबसे बड़ी राहत लगने लगता है। Crying Sad Shayari उसी दर्द का आईना है, जो हर उस दिल के लिए है जो अपने जज़्बात किसी से कह नहीं पाता, बस आंसुओं में बहा देता है।
अकेलेपन में बहते आँसू और मोहब्बत की खामोशी
हम रहेंगे खुश तेरे बिना भी। ये लिखने के लिए कलम उठाई,
रुक न पाए आखों में दबे आंसू,और कम्बख़त कलम से पहले चल पड़े।
दिल में लाखों ख्वाहिशें थीं,
लेकिन ज़िंदगी ने हमें खाली हाथ छोड़ दिया|
हमने कभी किसी से शिकायत नहीं की,
फिर भी सबने हमें छोड़ दिया|
वहम से भी खत्म हो जाते हैं अक्सर रिश्ते
कसूर हर बार गलतियों का नहीं होता
अभी उसे रोते हुए छोड़ के आए हैं
हम ही जानते हैं, हम किस मुंह से ड्यूटी आए हैं।
हद से ज़्यादा की गई मोहब्बत
अपनी हद में ले आती है
एक दिन हम भी मर जाएंगे
सब गिले-शिकवे खत्म हो जाएंगे
वो करीब ही न आये तो इज़हार क्या करते, खुद बने निशाना तो शिकार क्या करते,
मर गए पर खुली रखी आँखें, इससे ज्यादा किसी का इंतजार क्या करते।
आंखों में आंसू हैं, दिल में दर्द है,
फिर भी मुस्कुरा रहे हैं|
बहुत महंगे थे हम, पर अब सस्ते में नहीं आयेंगे,
जा, छोड़ दिया तुझको, अब तेरे रस्ते नहीं आयेंगे।
और फिर वो घर वीरान हो गया,
जिस घर की दुल्हन बनने की उसने कसमें खाई थी।
अब तो मुझको मेरे हाल में जीने दो
अब तो मैंने तुमपे मरना छोड़ दिया…
न वो सपना देखो जो टूट जाये, न वो हाथ थामो जो छूट जाये,
मत आने दो किसी को करीब इतना,कि उसके दूर जाने से इंसान खुद से रूठ जाये।
छतरियां हटा के मिलिए इनसे,
ये जो बूंदें हैं बहुत दूर से आई हैं।
वो दिन जो गुजरे तेरे साथ
काश ! जिंदगी उतनी ही होती…
किसी ने पूछा, इतना अच्छा कैसे लिख लेते हो
मैंने कहा दिल तोड़ना पड़ता है लफ्जों को जोड़ने से पहले !
टूटे हुए दिल की दास्तान और आँसुओं का सहारा
कब तक तरसते रहेंगे तुझे पाने की हसरत में,
दे कोई जख्म ऐसा कि मेरी सांस टूट जाए।
हम उम्मीदों की दुनियां बसाते रहे,वो भी पल पल हमें आजमाते रहे,
जब मोहब्बत में मरने का वक्त आया, हम मर गए और वो मुस्कुराते रहे।
जिंदगी ने सिखाया कि किसी से
उम्मीद रखना सबसे बड़ा धोखा है|
हमेशा खुश रहने की कोशिश की,
लेकिन कभी सुकून नहीं मिला|
कहो तो थोड़ा वक्त भेज दूं,
सुना है तुम्हारे पास वक्त नहीं मुझसे बात करने का।
जब से तुझसे दूर हुआ हूं,
समझ आया कि जिंदगी कितनी अकेली होती है|
छोड़ मैं कितनी परेशानी में हूँ,
तू मुझे अपनी परेशानी बता।
हम उम्मीदों की दुनियां बसाते रहे, वो भी पल पल हमें आजमाते रहे,
जब मोहब्बत में मरने का वक्त आया, हम मर गए और वो मुस्कुराते रहे।
मैंने नाराज़ होकर भी देख लिया
उसे कोई फर्क नहीं पड़ता…
मैंने तो अपनी अना को वार फेंका तुझ पर
“तुमसे तो एरे गैरे न वारेंगे मुझ पर!”
दिल लगाके ठुकराए हुए लोग हैं हम..!!!
अफ़सोस कीजिए, किनारा कीजिए, सबक लीजिए..
उस प्यार का क्या फायदा है
जो उसे हंसी देने के बाद आंसू दे दे।
तेरे अज़ाब से कितनी निभाह की हमने ना
कोई आँसू बहाया,ना आह की हमने अदम हमारी जवानी,
हमारी दौलत थी बड़ी फख़्र से तबाह की हमने
कि बहुत हसने की आदत का यही अंजाम होता है
हम रोना भी चाहें , तो कभी रोया नहीं जाता…
कभी कभी वक्त के साथ सब कुछ ठीक नहीं,
सब कुछ खत्म हो जाता है, जैसे मेरे साथ हुआ !
अधूरी मोहब्बत और आँखों का समंदर
मुझे मत दिखाओ इश्क की तहजीब,
मैंने एक उम्र भर उसे दूर से देखा है।
वो जो कभी हमारा था,
अब वो भी किसी और का हो गया|
दिल टूटने के बाद ही महसूस होता है,
प्यार कितना खास था|
वो कहता है के सोच लेना था मोहब्बत करने से पहले,
उसे क्या पता सोचकर साजिश की जाती है, मोहब्बत नहीं।
कभी सोचा था कि जीवन सच्ची खुशी देगा,
लेकिन यहाँ दर्द ही मिला|
अब जो थक कर बैठ गया है मेरा दिल,
बहुत भागा था किसी के पीछे।
तुमसे मिलकर ये तजुर्बा हुआ कि
झूठे लोग भी लाजवाब होते हैं।।
हर जुदाई का सबब बेवफाई ही नहीं होता
कुछ जुदाई का सबब एक-दूसरे की भलाई भी है
न मंजिल है न मंजिल का निशां है
कहां पे ला के छोड़ा है किसी ने
वह कभी डरा ही नहीं मुझे खोने से
वह क्या अफसोस करेगा मेरे न होने से
ज़िंदगी की सच्चाई यही है,
खुश रहना बहुत मुश्किल होता है|
मेरी मौजूदगी की कदर नहीं उसे..!
देखना एक दिन वो शख्स मेरी तस्वीर देख कर रोएगा।
जब मैं इन दुखों से निकल जाऊंगी तो मेरा
पहला काम तुम्हें पहचानने से इंकार होगा !
सांसे किसी का इंतजार नहीं करती,ये चलते चलते
चली ही जाती है,इसलिए मैं किसी का इंतजार नहीं करता !
जब तक किसी से दिल नहीं लगाओ,
तब तक वह दर्द नहीं समझ सकते|
जब रोना ही इबादत बन जाए
आंसू खुद को कभी छुपाने नहीं देते,
और हम हमेशा छुपाने की कोशिश करते हैं|
हमने ज़िंदगी से बहुत कुछ सीखा, लेकिन सबसे
बड़ा lesson यह था कि प्यार कभी सच्चा नहीं होता|
कभी किसी से प्यार करने की ज़रूरत नहीं,
क्योंकि प्यार हमेशा दर्द ही देता है|
तू बिछड़ा भी तो मुझसे उस मकाम पर,
जहां तेरे सिवा मुझे कोई पसंद ना आया।
न कोई शिकवा और शिकायत रही अब
शायद न पहले जैसी चाहत रही अब !
रात भर जागते हैं तेरी यादों के सहारे, नींद भी अब रूठ गई है हमसे।
क्या करें इस दिल का जो तुझे भूलता नहीं, बस धड़कता रहता है तेरे इंतजार में।
उदास कर देती है ये शाम हर रोज,
ऐसा लगता है कोई धीरे-धीरे भूल रहा है।
हंस तो रहे हैं दुनिया के रूबरू लेकिन
एक उदासी है जो हलक तक भरी हुई है¡!
फकत उम्मीद रहती है तमन्नाओं के मरकज़ में!!!!!!!!!!!
वो कब मिलते हैं जिनको रात-दिन हम याद करते हैं
मुझे तुम्हारी हर खामी पसंद है
सिवाय तुम्हारी गैर मौजूदगी के
वो जिनसे हमें सबसे ज्यादा उम्मीद थी,
वही हमें सबसे ज्यादा तोड़ा|
कभी किसी से उम्मीद मत रखना,
क्योंकि वो सिर्फ तुम्हारे दिल को तोड़ेगा|
जब छोड़ दिया है तो जिक्र मत कर मैं जिस भी
हाल में ठीक हूं, अब तू मेरी फिक्र मत कर !
मुझे अब किसी से उम्मीद नहीं,
क्योंकि हर किसी ने मुझे धोखा दिया|
अब खुशी है न कोई दर्द रुलाने वाला
हम ने अपना लिया हर रंग जमाने वाला !
रूह खिंच लो ए-मालिक
गमो का बोझ अब भारी हो चला है !
जब सब कुछ अकेले बरदाश करने की आदत हो जाए
तब फर्क नहीं पड़ता कौन साथ है और कौन नहीं !
Main Zoya hoon… pichhli baar maine “Best Gf Ke Liye Shayari” likha tha, aur aaj dard ke naye lamhe lekar aayi hoon. रोना हर किसी की कहानी का हिस्सा होता है। कोई खुलेआम रो लेता है, कोई चुपके से। लेकिन एक बात पक्की है—आंसुओं में छुपी मोहब्बत कभी झूठी नहीं होती। Crying Sad Shayari सिर्फ अल्फाज़ नहीं, बल्कि उन अधूरे एहसासों का आईना है, जो हमें इंसान बनाते हैं, नर्म दिल रखते हैं।


