Happy 1 Line Shayari in Hindi –
सुनते ही न जाने क्यों दिल में एक अजीब सी मुस्कान आ जाती है। कहते हैं ना, कभी-कभी खुशी जताने के लिए बड़े-बड़े अल्फाज़ की ज़रूरत नहीं होती, बस एक छोटी सी लाइन, एक प्यारी सी शायरी ही काफी होती है। मैंने तो हमेशा यही महसूस किया है कि खुशियाँ बहुत सस्ती होती हैं, बस हम अक्सर उन्हें ढूँढने के लिए बड़ी जगहों पर निकल जाते हैं। जबकि असली खुशी किसी की हँसी में, किसी की आँखों की चमक में, या फिर किसी छोटे से जज्बे में छुपी होती है।
आज मैं तुम्हारे लिए Happy 1 Line Shayari in Hindi लेकर आई हूँ। ये शायरी छोटी हैं, पर दिल के अंदर तक उतर जाती हैं। ये वो पंक्तियाँ हैं जो हर किसी के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान ला देंगी।
छोटी-सी शायरी, बड़ी-सी खुशी
खुशियों से भरी हो तेरी सारी कहानियां, हसरतों से जुड़ी हो तेरी सारी निशानियां!
दिल के हर कोने में खुशबू हो वफ़ा की, हर दिन महके तेरे जीने की अदा की!
सूरज की रोशनी जैसा चमक उठे तेरा चेहरा, हर दिन लगे एक नया ख़्वाब, एक नया सेहरा!
ज़िंदगी को हँस के जीना सीखो ग़म खुद पीछे छूट जाएगा, हर दिन करो नई शुरुआत चेहरा खुद बा खुद मुस्कुराएगा।
ज्यादा सोचो मत खुल के जियो जो होगा देखा जायेगा, आए थे दुनिया में कुछ नही था जाएगा तो क्या लेकर जाएगा।
ज़िंदगी दे जितना दर्द अपनी खुशियां खुद से बनाओ, रखो मुस्कान होंठो पे मुस्कुरा के ज़िंदगी से लड़ते जाओ।
हंसकर जीना ही दस्तूर है जिंदगी का, एक यही किस्सा मशहूर है जिंदगी का
ये ना पूछो,कि ये जिंदगी ख़ुशी कब देती है?क्योंकि ये शिकायत उसे भी है,जिसे ये जिंदगी सब देती है
बेमतलब की ज़िन्दगी का सिलसिला ख़त्म, अब जिस तरह की दुनिया उस तरह के हम।
जिसको जो कहना है कहने दो, मुझे अपने जीवन में मस्त रहने दो।
ख्वाबों को पंख दो, उड़ान भरने दो। आसमान छूने का जज़्बा रखो।
हम अपनी हार वहाँ स्वीकार कर लेते हैं, जहाँ हम दिल से किसी को अपना मान लेते हैं |
कहती है न तू क्यों पड़ा रहता हूँ तेरे पीछे मैं, आवारा नहीं हूँ मैं बस मोहब्बत तुझसे ज्यादा है !
अगर तुम आ जाते हो ज़िन्दगी में ज़िन्दगी बनकर तो, मेरे जनम जनम की ख्वाइशों को उसका खुदा मिल जायेगा !
प्यार में खुशी की शायरी
हंसी हो होठों पे, नर्मी हो बातों में, खुशियों का दरिया बहता रहे रातों में!
खुशियों का जहां हो, मुस्कुराहट का समां हो, हर दिन तेरे चेहरे पे एक नया गुल खिला हो!
तेरी मुस्कान मेरी दुनिया है, तेरी ख़ुशी मेरी दुआ है!
जो बीत गया उसे भूल जाओ नए सवेरे को गले लगाओ, जी भर के जी लो आज का पल ज़िंदगी में हर पल की खुशियां मनाओ।
प्यार, दोस्ती और मुस्कान यही है असली ज़िंदगी की पहचान, जो बाट ले अपनी खुशियां साथ में वही है इस दुनिया में खुशनसीब इंसान।
ग़म तो ज़िंदगी की कहानी है मुसीबतें जानी पहचानी है, खुल के जियो ज़िंदगी मौत तो सबको आनी है।
खुद की होठों पर मुस्कुराहट रख लो दुनिया हँसती नजर आएगी |
वक़्त के साथ-साथ लोगों की बातें भी बदलती रहती है |
चाहे कितने गम हो, होठों पर हंसी मत खोना चाहे ज़िन्दगी कितना सताए, खुश रहो कभी मत रोना.
ज़िन्दगी सिर्फ साँसों का नाम नहीं है, इसलिए हर सांस लेने वाला जिंदा नहीं होता।
हर रोज़ एक नई शुरुआत होती है। कल की चिंता छोड़, आज जीना सीखो।
ज़िंदगी की किताब में हर पन्ने पर एक कहानी है। खुद की कहानी लिखने का मौका मत गंवाओ।
जिंदगी को मुस्कान से सजाओ
जिंदगी तभी खूबसूरत लगती है, जब चेहरा मुस्कुराता है।
जो भी चाहे, वो तेरा हो जाए, तेरी दुनिया खुशियों का सपना हो जाए!
मुस्कान तेरी दिल का सुकून है, तेरे बिना ये जहां बेचैन क्यूं है?
हर सुबह तेरी एक नई कहानी हो, हर दिन नए सपनों की रवानी हो!
कुछ भी नहीं है मुश्किल यहाँ सपनों में भरोसा रखो, हर दिन अपनी हँसी से ज़िंदगी जीने का जज़्बा रखो।
हर सुबह नए ख्वाब लाती है ज़िंदगी नए सबक सिखाती है, जो खुश रहना जान ले ज़िंदगी उसी की हो जाती है।
ग़म में ज़िंदगी है मुस्कुराहट पहचान है, शान से जियो जब तक सांस है मुस्कुरा के जिए जो वही सच्चा इंसान है।
किसी ग़ैर में अपने प्रति अपनापन और, अपनों में जलन और भेदभाव को देखा है मैंने !
आँखों में आंसुओं को और, हँसते हुए होंठों को मैंने देखा है |
दुखी रहने का – एक कारण, खुश रहने के है – हज़ार जो ना रहे खुश दिन भर, उसका जीवन है एकदम बेकार |
अंधेरे में भी उजाला ढूंढने की कोशिश करो। कभी हार मत मानो।
मेरे दोस्त इसमें समय लगेगा, लेकिन यह सही होगा। तुम जो चाहोगे वही होगा।
ज़िन्दगी में हमे ठोकर लगनी भी ज़रूरी है, तभी हम सही रास्ते की पहचान करते है।
खुशियों का छोटा सा राज
मुस्कान तेरी मेरी जान है, तेरी खुशी मेरी पहचान है!
आँखों में नमी और दिल में दर्द छुपा है, पर होंठों पर मुस्कान बनाए रखना है।
वक्त के साथ सब कुछ बदल जाता है, पर यादें हमेशा दिल में रहती हैं।
न जाने जिंदगी का ये कैसा दौर है इंसान खामोश है और ऑनलाइन कितना शोर है
नसीबों को कोसने से क्या फायदा हुनर पाने के लिए हाथ की लकीरें घिसनी पड़ती हैं ।।
अपनी बात बताना सीखो हर हाल में मुस्कुराना सीखो, ज़िंदगी में आयेंगे कई पड़ाव उन पे चल के आगे जाना सीखो।
हर दिन की एक नई कहानी है ग़म में भी मुस्कुराना है, हालत जो भी हो ज़िंदगी में रोज़ ज़िंदगी से लड़ते जाना है।
मुस्कुराने की आदत डाल लो हर ग़म भूल जाओगे, जब भी होंगे आंसू आंख में हसीन पल याद करके मुस्कुराओगे।
वक़्त की आंधी में, बिखरते हैं सपने, हिम्मत से जोड़ लो, फिर से अपने।
हर पल को जियो, यही जिंदगी है, हर लम्हे को यादगार बनाओ।
आराम से जिंदगी जीना चाहते हो तो अपने दिल से लालच निकल दो.
जूझती रही, बिखरती रही, टूटती रही, कुछ इस तरह ज़िन्दगी, निखरती रही।
बदलते वक्त से इंसान को घबराना कैसा कल किसी और का था आज किसी और का है ।।
कभी-कभी मैं सोचती हूँ, कि लोग खुशी ढूँढने के लिए कितनी बड़ी-बड़ी कोशिशें करते हैं, लेकिन असल में तो खुशी वहीं होती है जहाँ अपनापन होता है। किसी अपने का हाथ थाम लेना, किसी का हल्का सा “कैसे हो?” पूछ लेना, या फिर किसी पुराने गाने को सुनकर हँस पड़ना… यही असली Happy 1 Line Shayari in Hindi है, क्योंकि शायरी सिर्फ अल्फ़ाज़ नहीं, बल्कि दिल का एहसास है। तो बस… मुस्कुराओ, क्योंकि मुस्कान ही एक ऐसी दवा है जो हर दर्द को हल्का कर देती है।
मैं Zoya हूँ… पिछली बार मैंने Beautiful Shayari In English On Life पर लिखा था, और आज तुम्हें छोटी-छोटी खुशियों का तोहफ़ा दिया।


