Husband Ke Liye Shayari In Hindi

Husband Ke Liye Shayari In Hindi

Husband ke liye shayari in Hindi – जब वो सिर्फ़ पति नहीं, सबसे अच्छा दोस्त भी होता है

Kabhi kabhi na… hum sabse ज़्यादा pyaar unse karte hain jinke saamne hum roz shikayat karte hain.

Main bhi karti hoon… roz…
“paani kyun nahi bhara?”
“yeh चीज़ अपनी जगह pe kyun nahi rakhi?”
“tum mujhe time kyun nahi dete?”

Par pata hai, sach toh yeh hai —
Jis din wo 5 minute late aate hain… toh dil itna बेचैन हो जाता hai, ki us shikayat mein bhi मोहब्बत छुप जाती है।

Main Zoya hoon…
aur aaj likh rahi hoon un patiyo ke liye…
jo sirf shaadi ka हिस्सा nahi,
ek पूरी ज़िन्दगी की तसल्ली ban jaate hain।

Jab pati ek chhoti si duniya ban jaaye — dil ki baat usi se ho

तेरी बाहों में सुकून मिलता है,
तेरे बिना दिल नहीं ढलता है।

तू मेरा हमसफ़र, तू मेरी जान है,
तेरे बिना अधूरी मेरी पहचान है।

तेरी हँसी मेरी दुनिया रोशन करती है,
तेरा साथ हर मुश्किल आसान कर देती है।

मुझे तेरे साथ बुनना है अपनी दुनिया,
तेरे बिना अधूरा है मेरा हर सपना।

तेरी बाहों का सुकून पाना है,
तुझे उम्र भर के लिए अपना बनाना है।

तू जो साथ हो तो जीने को मन करता है,
तेरे बिना कोई लम्हा अच्छा नहीं लगता है।

मेरा हर दिन रोशन हो जाता है,
जब तू मुस्कुराकर मेरे पास आता है।

तेरी हर बात पर दिल फिदा होता है,
मुझसे अब तेरा प्यार नहीं जुदा होता है।

तेरी यादों से मेरा हर पल सजा है,
तेरी मोहब्बत ही मेरा सारा जहाँ है।

तेरे साथ चलना ही मेरी तक़दीर है,
तेरे बिना अधूरी मेरी तस्वीर है।

Unke bina ghar toh hai… par ghar jaisa nahi lagta

तेरी आँखों में जो प्यार है,
तू मेरे लिए सबसे खास है।

तेरी बाहों में ही मेरा जहां बसता है,
तेरे बिना मेरा दिल नहीं हंसता है।

तेरी हर खुशी मेरी दुआ बन जाए,
तेरी हर मुस्कान मेरी वजह बन जाए।

तेरा प्यार मेरे जीवन का आधार है,
तू नहीं तो सब कुछ बेकार है।

तेरे बिना मेरा कोई ख्वाब नहीं सजता,
तू साथ ना हो, तो ये दिल नहीं हंसता।

तेरी बाहों में जो सुकून पाया है,
वो कही और नहीं तेरे साथ आया है।

तू मेरी ज़िन्दगी का सबसे हसीं लम्हा है,
तेरी मोहब्बत के बिना सब कुछ तन्हा है।

तेरे बिना अधूरा लगता है हर दिन,
तेरा बिना जीना है अब नामुमकिन।

तेरी हर बात दिल को छू जाती है,
तेरे बिना दुनिया वीरान हो जाती है।

तू जो पास हो तो सब आसान लगता है,
तेरा प्यार ही मेरी पहचान लगता है।

Pati aur patni — pyaar ki woh jodi jo samjhe bina keh bhi jaati hai

जिंदगी में कुछ न पा सकें तो क्या गम है
आप जैसा हमसफर पाया ये क्या कम है !!

ना चांद की चाहत ना तारों की फरमाइश
हर जनम तू ही मिले यही हमारी ख्वाहिश !!

उस चांद को बहुत गुरूर है कि उसके पास नूर है
अब मैं उसे कैसे समझाऊं मेरे पास कोहिनूर है !!

मेरी जिन्दगी में रौनक तेरे आने से है
कभी तुझे सताने में तो कभी तुझे मनाने में !!

पति-पत्नी के रिश्ते की शान बन जाओ
एक दूसरे के लबो की मुस्कान बन जाओ !!

जो रिश्ते में नहीं लाते कोई मलाल
ऐसे पति-पत्नी ही लिख जाते हैं मिसाल !!

पति-पत्नी को लुटा देने चाहिए मोहब्बत के खजाने
मांग लेनी चाहिए माफी गर भूल हो जाए अनजाने !!

मेरी ज़िंदगी की कहानी तेरी हकीकत बन गई है
साथ मिला जबसे तेरा मेरी किस्मत बदल गई है !!

पति पत्नी में कोई रूठे तो इक दूजे को मना लो
दिल में उठे मोहब्बत के अरमान तो खुलकर बता दो !!

कितना प्यार करते हैं तुमसे हमे कहना नहीं आता
बस इतना जानते हैं तुम्हारे बिना रहना नहीं आता !!

ख्वाहिस इतनी है की कुछ भी मेरे नसीब में हो
वक्त चाहे जैसा भी हो बस तू मेरे करीब हो !!

Pati ke liye pyar bhari emotional lines – dil se nikli hui shayari

नही चाहिए सोना चाँदी नही चाहिए मोतियों के हार
चाहूँ तो बस इतना चाहूँ मेरे साजन बस थोड़ा सा प्यार !!

जब से तुम मेरे जिन्दगी में आयें हो
मुहब्बत बनकर मेरे रूह में समायें हो !!

चाहे पूछ लो सुबह से या शाम से
ये धडकनें चलती हैं बस तेरे नाम से !!

तुमसे लड़ते-झगड़ते है और नाराजगी भी रखते हैं
पर तुम्हारे बिना जीने का ख्याल नहीं रखते हैं !!

जैसा मांगा उपरवाले से वैसा तेरे जैसा यार मिला
कुछ और नहीं ख़्वाहिश मेरी तेरा जो इतना प्यार मिला !!

तेरे चेहरे की चमक मेरे लिए चाँदनी है
तेरा साथ ही मेरी जिंदगी की कहानी है !!

शुक्र है खुदा का जो उसेने हमको आप से मिलाया
आप से मिला कर हमको खुशनसीब बनाया !!

मेरे सपनों को सदा यूँ ही महकता रखना
मैंने थामा है तेरा हाथ बड़े मान के साथ !!

सारी दुनिया की मोहब्बत से किनारा करके
हमने रखा है फकत खुद को तुम्हारा करके !!

तेरे दिल में मुझे ऐसी उम्र क़ैद मिले
की थक जाएँ सारे वकील मुझे जमानत न मिले !!

सदा तेरे मासूम से चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान हो
कोई हो ना हो बस दुआओं में तेरा नाम हो !!

हर सुबह मेरे चेहरे की मुस्कुराहट बने रहना
मेरी जिंदगी में जीने की वजह बने रहना !!

तेरे ही किस्से तेरी कहानियां मिलेंगे मुझे मे
ना जाने किस किस अदा से तू आबाद है मुझ में !!

अंदाजा मेरी मोहब्बत का सब लगा लेते हैं
जब तुम्हारा नाम सुनकर हम मुस्कुरा देते हैं !!

Main Zoya hoon…

शायद मेरी हर लाइन में तुमने अपने pati ko थोड़ा बहुत महसूस किया होगा —
कहीं वो हँसी में छुपा प्यार दिखा होगा,
तो कहीं वो चुप्पी में छुपी फिक्र।

कभी-कभी… हम शब्दों में जो नहीं कह पाते,
shayari में कह जाते हैं।

aur haan, kal maine likha tha “Husband Wife Pati Patni Emotional Shayari”,
aaj maine likha un pati ke liye jinki mohabbat roz chhoti chhoti baaton mein chhupi hoti hai।

Agar tumhe meri ye shayari pasand aaye,
toh kabhi apne unhe सुनाना —
shayad मुस्कुराकर कहें,
“Tum bhi na… Zoya ki तरह लिखती हो अब!”

Tumhare liye likhti hoon… tum jaise kisi ke liye जो पढ़ कर चुपचाप मुस्कुरा जाए।
~ Zoya

Scroll to Top