Love Shayari Meri Jaan

Love Shayari Meri Jaan

I Love Shayari Meri Jaan

कभी-कभी लगता है, “I love you” कहना भी कम पड़ जाता है… क्योंकि मोहब्बत को सिर्फ तीन शब्दों में कैसे कैद कर दूँ?
तुम मेरे लिए सिर्फ एक इंसान नहीं, मेरी आदत, मेरी आदतों का कारण, और मेरी हर मुस्कान के पीछे की वजह हो।
और शायद इसीलिए, आज मैं तुम्हारे लिए ये I Love Shayari Meri Jaan लिख रही हूँ… ताकि तुम्हें एहसास हो, तुम मेरे लिए क्या मायने रखते हो।

तेरे बिना ये दिल अधूरा है

बिना कहे समझ जाती है
हर बात पर साथ दे जाती है,
कुछ खास है उसमें
मुझे अपनेपन का अहसास कराती है।

नज़रों में तेरा नाम है
हर धड़कन में तेरा पैगाम है,
तू मेरी ज़िंदगी है
तुझमें बसी मेरी जान है।

तेरी मुस्कुराहट का असर है
दिल को तेरा खोने का डर है,
तू पास है तो ज़माना कुछ कहे
सब बातों का असर बेअसर है।

जब तू पास होती है सांसे थम जाती है,
तेरे प्यार से ज़िंदगी मेरी सवर जाती है।

तुम्हारे बिना अधूरा हूँ
हर सपना तुझसे सजाया है,
प्यार का मतलब जाना मैने
जब से तू मेरी ज़िंदगी में आया है।

तेरी बातों में मिठास है
हर पल तेरे साथ खास है,
पता है तू मुझसे उदास है
पर मेरे दिल के पास है।

नज़रों से नज़र मिली
तू मुझसे शर्मा गया,
किया जब इज़हार मोहब्बत का
मेरी बाहों में तू समा गया।

खामोशी में भी प्यार है
तुम बिना कहे समझ जाओ,
प्यार है मुझसे अगर तो
बिना कहे दिल का हाल जान जाओ।

मेरे साथ तू जरूरी है
तुझसे मेरी ख्वाहिश पूरी है,
तुझसे जुड़ी है मेरी सांसे
तेरे बिना ज़िंदगी अधूरी है।

हर पल मुझ में समाया है
जब से दिल तुझ से लगाया है,
पल-पल रहता है तेरा ख्याल
जब से मैने तेरा साथ पाया है।

मेरी जान, मेरी दुनिया

तेरी मुकुराहट पे दिल हार बैठा हूं
तेरे बिना अब ज़िंदगी नहीं सोचता,
हर बात में शामिल है तू
हर पल दिल तुझ को है खोजता।

हाथों की लकीर में तुम हो
ख्वाबों की तासीर में तुम हो,
हर जगह तुम बसी हो
मेरी हर ख्वाहिश में तुम हो।

दिल की धड़कन बढ़ जाती है
जब भी तू नज़र आती है,
तेरे आने से बहार आती है,
तेरी मुस्कुराहट मेरा दिन बनाती है।

तू हर बात समझ जाती है
मुझे देख मुस्कुराती है,
जब भी हो पास में
मुझे अपने प्यार से खास बनाती है।

पलकों पे तेरा ख्वाब है
दिल में अपने सजाया है,
हर लम्हा तेरा नाम लिया है
तेरा नाम मेंहदी में अपनी लिखवाया है।

खामोश नज़रे सब बता देती है
प्यार का इज़हार करा देती है,
बोलती कुछ नहीं
आंखों ही आंखों में सब बता देती है।

हर सुबह तुम्हारे साथ हो
दिल कभी ना उदास हो,
तू रहे साथ मेरे हमेशा
मेरे हाथों में तेरा हाथ हो।

छोटे-छोटे लम्हों को
मिलकर सजा लेंगे,
हिम्मत रखो प्यार में
एक दिन तुमको अपना बना लेंगे।

दिल ने तुमको चाहा
तेरा इंतेज़ार किया,
जिस पल में तू ना हुई मेरे साथ
उस पल को कभी ना मैने प्यार किया।

तुम्हारे नाम ज़िंदगी की है
तुमको अपना माना है,
प्यार किया है तुमसे
तुमको ही सच्चा जाना है।

प्यार का सबसे मीठा इज़हार

हर सुबह तेरा नाम लूं
हर शाम तेरी बाहों में हो,
तू मेरे पास आकर खो जाए
मेरे लबों पे नाम तेरा ही हो।

I love you बोलना चाहता हूँ,
मगर कह नहीं पता हूँ,
अपने ही मन में बड़बड़ता हूँ,
ना जाने क्यों कह नहीं पता हूँ !

जिंदगी मिलती सबको एक सी है,
बस इसे जीने के तरीके अलग होते हैं !

थोड़े गुस्से वाले थोड़े नादाँ हो तुम,
लेकिन जैसे भी हो मेरी जान हो तुम !

कभी अंजान बन कर मिले थे,
कब मेरी जान बन गये पता ही नही चला !

मेरी जिन्दगी मेरी जान हो तुम,
और क्या कहूँ मेरे लिए
सुकून का दूसरा नाम हो तुम !

काबू में ना रहा ये अनजान हो गया,
दिल हमारा ना जाने कब तुम्हारा हो गया,
हम सोचते बस सोचते रह गए,
और तुमसे प्यार हो गया !

ना कम होगा और ना खत्म होगा,
ये प्यार है मेरी जान हर पल होगा !

दूर होते हुए भी इतने पास हो तुम,
ये जान लो मेरी जान मेरी जान हो तुम !

करके दीदार तेरा Love You बोलना है,
पकड़े तेरा हाथ ताउम्र तेरे संग रहना है !

मेरी दुआ का जवाब तू है

मैंने सिर्फ एक दुआ मांगी थी,
और खुदा ने तुझे दे दिया।

इधर उधर से रोज ना देखिए हमको,
अगर अच्छा लगती हूँ आपको तो,
जल्दी से आई लव यू बोलिए हमको !

जब हम अपनी जान की जान होते हैं,
तब हम सातवे आसमान पर होते हैं !

I Love You सिर्फ तेरे लिए है,
तू प्यार है सिर्फ मेरे लिए
भूल कर भी किसी का मत होना,
क्योंकि सिर्फ तू मेरे लिए है !

मोहब्बत करने वाले आँखें पढ़ लेते है,
तुम जान नही पाए कि मेरी जान हो तुम !

वो इश्क में शायद हमारा इम्तिहान ले रहे हैं,
लेकिन उन्हें क्या मालूम वो हमारी जान ले रहे हैं !

मेरी जिंदगी हसीन हो गई,
जब से वो दिलरुबा मेरे,
दिल की जान बन गई !

आँखों की नजर से नही,
हम दिल की नजर से प्यार करते है,
आप दिखे या ना दिखे,
फिर भी हम आप का दीदार करते है !

दुनिया जिसे जान कहती है,
उसे मैं तुम्हारे नाम से जानता हूँ !

मेरी जिंदगी का हसीन ख्वाब हो तुम,
मेरे सारे गम और खुशी का एहसास हो तुम,
तुम जैसी भी हो मेरी जान हो तुम !

सुनो जान अगर अब हाथ थम ही लिया है,
तो जिंदगी भर साथ भी निभाना !

मुझे आदत नही यूँ किसी पे मर मिटने की,
पर तुझे देख कर दिल ने सोचने की मोहलत ना दी !

दुनिया ने मेरी जान की कीमत पूछी,
मैंने तुम्हारा नाम लिख दिया !

कभी लगता है, तुम मेरे लिए वो हो… जिसे पाने के बाद कुछ और चाहने का मन ही नहीं करता।

Main Zoya hoon…
pichhli baar maine “Mummy Ke Liye Shayari” likhi thi, aur ab tumhare liye yeh dil se nikla I Love Shayari Meri Jaan laayi hoon.

Scroll to Top