Mom Ke Liye Shayari
कभी-कभी ना, ज़िन्दगी के सारे शब्द कम पड़ जाते हैं जब माँ की बात आती है। “Mom ke liye shayari” लिखते हुए दिल काँप जाता है… क्योंकि माँ सिर्फ़ एक रिश्ता नहीं है, माँ तो वो एहसास है जो हर दर्द को छुपा लेती है, और हर मुस्कान का कारण बनती है। शायद इसी लिए कहते हैं — माँ के बिना घर घर नहीं, बस दीवारें रह जाती हैं।
माँ का प्यार सबसे बड़ा ताज
जिसमे मां का प्यार ना हो, वो कोई शोहरत नही है,
दुनिया में मां से बड़ी कोई दौलत नही है…!!!
दोस्त बदल गए, वक्त बदल गया,
मोहब्ब्त बदल गई, बस मेरी प्यारी मां नही बदली..!!!
उसे दुनिया की हर खुशी देना दोस्त,
जिसने बचपन में तुम्हे हर दुख से बचाया..!!!
सुबह सवेरे उठ जाती है देर रात को सोती है,
कभी न छुट्टी कर पाती है माँ ऐसी ही होती है..।।
माँ के लिए हम लिखते है, शान से,
माँ के जैसा कोई नहीं इस जहान में।
टूटे जब सभी सपने साहस बनकर तूं संग होती माँ,
जीवन के हर अंधेरे मे एक मशाल सी बन माँ रोशन होती..।।
माँ के आँचल में जो सुकून मिलता है,
वो सुकून दुनिया में और कही नहीं।
जिसके पास माँ है उन्हें माँ की कदर नहीं है,
और जिन्हें माँ की कदर उनके पास माँ नहीं है।
मुझे किसी बात का इतना दुःख नहीं होता,
जितना मुझे माँ के बिना इस दुनिया में होता है।
जिनके सिर पर माँ का हाथ होता है,
वो कभी भी अकेला नहीं होता है।
माँ के दर पर जो झुक जाता है,
वो हर दुख से बच जाता है।
माता रानी का नाम लेकर हर काम आसान हो जाता है,
जो सच्चे दिल से पुकारे, उसका बेड़ा पार हो जाता है।
तसल्ली देने वाला ये ज़माना,
और साथ देने वाली सिर्फ मां..!!!
मां की दुआ वक्त तो क्या,
नसीब भी बदल देती है..!!!
भटके हुए मुसाफिरो को जैसे राह मिली,
टूटा जब जब मैं, तो मुझे मां मिली..!!!
माँ की दुआएं कभी खाली नहीं जाती
तुम तारे हो अपनी मां की आंखो में,
किसी के लिए टूट कर बिखरना मत..!!!
एक अच्छी मां तो हर बेटे के पास होती है,
पर एक अच्छा बेटा हर मां के पास नही होता..!!!
मां कहती है, जब हालात घेर लेंगे,
तब अपने भी मुंह फेर लेंगे..!!!
रोटी वो आधी खाती है बच्चे को पूरी देती है,
मेरी हो या तुम्हारी दोस्तों माँ सबकी माँ होती है..।।
माँ के लिए प्रभु से मन्नत है, मेरी माँ की गोदी मेरे लिए जन्नत है,
सीधा साधा भोला मै ही सबसे अच्छा हूँ, कितने भी बडा हो जाऊ माँ के लिए तो बच्चा हूँ..।।
ममता का वो दरिया माँ का दिल है,
उसकी दुआओं में छुपा हर हल है..।।
जीवन में खुशियों का साथ तभी तक होता है,
जब तक हमारे जीवन में माँ का साथ होता है।
सब कुछ माँ के बिना बिखरा सा लगता है,
माँ के बिना जीवन भी अधूरा सा लगता है।
माँ के साथ होने से जिंदगी संवर जाती है,
माँ के गुजर जाने से जिंदगी बिखर जाती है।
माँ तेरी ममता का कोई मोल नहीं,
तेरे बिना ये जीवन बिल्कुल अनमोल नहीं।
कभी सोचा नहीं था जिंदगी इतनी खामोश हो जाएगी,
माँ तेरी आवाज़ ना सुन कर रूह तक भर आएगी।
मां के बिना घर तो क्या,
ज़िंदगी भी सुनी सुनी लगती है..!!!
मां का चले जाना,
जीवन का सबसे बड़ा दुख होता है..!!!
मेरी बस इतनी सी कहानी है, बाप मेरा राजा है
और मां मेरी रानी है..!!!
माँ की ममता का कोई मोल नहीं होता,
उसका प्यार कभी कम नहीं होता, बस लफ्जों में बोल नहीं होता।
माँ की गोद – सबसे सुरक्षित जगह
हर रिश्ते के मिलावट देखी, कच्चे रंगो की सजावट देखी,
लेकिन मां के चेहरे पे ना कभी थकावट देखी, ना ममता में कभी मिलावट देखी..!!!
चेहरे की हकीकत ये दुनियां कहा जानती है,
मैं परेशान हु ये बस मां जानती है..!!!
मां खुश है और वजह तुम हो,
तो दुनियां में सबकुछ तुम्हारा है…!
कितना भी लिखें उसके लिए बहुत कम है,
सच तो ये है कि माँ है तो हम हैं..।।
जो सब पर कृपा करे उसे ईश्वर कहते है,
जो ईश्वर को भी जन्म दें उसे मां कहते है..।।
घर में धन, दौलत, हीरे, जवाहरात सब आए,
लेकिन जब घर में मां आई तब खुशियां आई..।।
जिसकी माँ होती है उसकी जिंदगी आसान होती है,
पर जिसकी माँ नहीं होती उसकी जिंदगी वीरान होती है।
मां तो मां होती है, जो जानती है,
आंखे सोने से लाल हुई है, या रोने से..!!!
जहां सब कुछ माफ हो जाता है,
वो जगह है मां का दिल..!!!
खुद की हो या किसी और की,
मां तो मां होती है..!!!
कौन सी चीज़ इस दुनिया में नहीं मिलती,
सब कुछ मिल जाता है पर माँ नहीं मिलती।
भटकती हुई राहों की धूल था मैं, जब मां के चरणों
को छुआ तो, चमकता हुआ सितारा बन गया।
माँ तू कहीं नहीं है फिर भी हर जगह साथ लगती है,
तेरी यादें अब भी मेरी रूह से बात करती हैं।
ना कोई रिश्ता इतना प्यारा होता है,
जितना माँ-बाप का सहारा होता है।
माँ-बाप की दुआओं का असर भी कमाल होता है,
जहाँ ये साथ होते हैं, वहाँ हर सवाल का हल होता है।
माँ के बिना ज़िन्दगी अधूरी
एक ऐसी डॉक्टर जिसे किसी डिग्री की
रूरत नहीं होती वो है मां..!!!
मां कहती है, अच्छा भी होता,
हद से ज्यादा अच्छा होना..!!!
मां की तरह कोई ख्याल रख पाए,
वो तो बस ख्याल ही हो सकता है..!!!
माँ जीवन का हार होती है,
नन्हे से जीवन का श्रींगार होती है..।।
माँ की ममता ने हमेशा मुझे सँभाला है,
वो मेरे लिए हमेशा एक हिम्मत का असर बनके खड़ी होती है।
मां सबकी जगह ले सकती है पर,
मां की जगह कोई नही ले सकता….।।
माँ के बारे में क्या कहूँ दोस्तों,
मैं खुद उसकी ममता की मिसाल हूँ..।
माँ के कंधों पर जो चलता है,
उसकी जिंदगी में कभी भी नफ़रत का रास्ता नहीं मिलता है।
दवा असर न करे तो नज़र उतारती है,
माँ है जनाब वो कहाँ हार मानती है।
माँ की सादगी कितनी महान है, सब ने कहा
अच्छे से जाना, सिर्फ माँ ने कहा जल्दी आना।
घर मकान के दंगल में शामिल हो जाती है,
फिर मां बनते ही वो, अमर हो जाती है!
कौन कहता है कि फ़रिश्ते स्वर्ग में बसते हैं
कभी अपनी मां”को ध्यान से देखा है!
दिल की चाह कि किसी हादसे में मारे जाए हम
ओर मां की ये दुआ की उमर दराज हो मेरी।
मुझे खबर नहीम जन्नत बड़ी कि माँ लेकिन
लोग कहते हैं कि जन्नत बशर के नीचे है
माँ की दुआओं में सबसे बड़ा जादू होता है,
वो हमेशा अपनी बेपनाह मोहब्बत से हर परेशानी को दूर कर देती है।
अंत में…
“Mom ke liye shayari” सिर्फ़ अल्फ़ाज़ नहीं, बल्कि मेरी कोशिश है उन अनकहे जज़्बातों को लिखने की, जो हर दिल में माँ के लिए होते हैं। माँ वो है, जो हमें बिना बताए समझ लेती है, बिना माँगे सब कुछ दे देती है। अगर तुम आज भी अपनी माँ को देख रहे हो, तो उसे गले लगाओ… क्योंकि ये रिश्ता सबसे ख़ास है।
मैं Zoya हूँ… पिछली बार मैंने “Jalwa Shayari In Hindi” लिखा था, और आज माँ के नाम ये एहसास लिखते हुए मेरी आँखें भर आईं।


