Shayari For Hubby In Hindi – Zoya की कलम से
शादी का रिश्ता सच में अजीब सा होता है… शुरू में थोड़ा झिझक, थोड़ी हंसी-मज़ाक, थोड़ी नाराज़गियाँ, और धीरे-धीरे एक गहरा अपनापन। कहते हैं न कि पति सिर्फ़ पति नहीं होता, वो एक सबसे अच्छा दोस्त भी होता है, सबसे बड़ा सहारा भी और दिल के सबसे करीब साथी भी।
जब मैंने पहली बार “Shayari for Hubby in Hindi” लिखने का सोचा, तो मेरे दिमाग़ में वही पल घूम गए… जब एक बीवी अपने शौहर की आँखों में देखती है और समझ जाती है कि ये रिश्ता सिर्फ़ दो जिस्मों का नहीं, बल्कि दो रूहों का मिलन है।
प्यार के वो छोटे-छोटे लम्हें, रोज़ की बातें, साथ में हँसना-रोना, और हर परेशानी में एक-दूसरे का हाथ पकड़ लेना… यही तो असली मोहब्बत है।
जब दिल में प्यार उमड़ आए
आपको सताना अच्छा लगता है, आपको मनाना अच्छा लगता है,
हर लम्हा आपको अपनी याद दिलाना अच्छा लगता है।
आपका साथ हम कुछ इस तरह निभाएंगे,
आपके बुढ़ापे मे हर कदम पर आपका साथ निभाएंगे।
सिर्फ कुछ ही महीनो में उनको हमारी आदत हो गयी,
लगता हैं शादी के कुछ ही दिनों में उन्हें हमसे मोहब्बत हो गयी।
तेरे प्यार से मेरी आंखों में चमक आती है,
तेरा प्यार है अनोखा तेरी परवाह मुझे खास बनाती है।
हर शाम तेरे साथ बिताऊं तेरे बाहों में सिमट जाऊं,
मेरे पास में आ कितना प्यार है तुझे मैं बताऊं।
रिश्ता दिल का जोड़ लिया है तुझे अपना बनाया है,
गवाही के लो जिससे मैं तुझसे बस प्यार जताया है।
जिंदगी में कुछ न पा सकें तो क्या गम है
आप जैसा हमसफर पाया ये क्या कम है !
तुमसे लड़ते-झगड़ते है और नाराजगी भी रखते हैं
पर तुम्हारे बिना जीने का ख्याल नहीं रखते हैं !
ना तू कहता है, ना मैं कहती हूं, फिर भी हर बात दिल से होती है।
शब्दों से नहीं, आंखों से बात होती है, पति-पत्नी की मोहब्बत यूं ही खास होती है।
तेरी बाहों में सुकून मिलता है,
तेरे बिना दिल नहीं ढलता है।
तू मेरा हमसफ़र, तू मेरी जान है,
तेरे बिना अधूरी मेरी पहचान है।
तेरी हँसी मेरी दुनिया रोशन करती है,
तेरा साथ हर मुश्किल आसान कर देती है।
जिंदगी में कुछ न पा सकें तो क्या गम है
आप जैसा हमसफर पाया ये क्या कम है !!
ना चांद की चाहत ना तारों की फरमाइश
हर जनम तू ही मिले यही हमारी ख्वाहिश !!
उस चांद को बहुत गुरूर है कि उसके पास नूर है
अब मैं उसे कैसे समझाऊं मेरे पास कोहिनूर है !!
Pyar Bhari Wife To Husband Shayari
मेरी हर ख़ुशी हर बात तेरी हैं, साँसों में छुपी ये साँस तेरी हैं,
दो पल भी नही रह सकते तेरे बिन, धड़कनों की धड़कती हर आवाज तेरी हैं।
मांगी थी खुदा से ये दुआ मैंने कब से देना एक हमसफर जो हो अलग सबसे
ब ने मिलन करा दिया आपसे बोला यहीं अनमोल है सबसे!
मेरा आज मेरा कल आप हो, मेरी हाथों की मेहँदी हाथों की लकीर आप हो,
हर पल आपका ही रहता है ख्याल हमको, कुछ इतना दिल के करीब आप हो।
आपके साथ बिताया गया हर लम्हा खास लगता है,
आपके साथ सुबह की शुरआत करना अच्छा लगता है।
तेरे साथ हर लम्हा हसीन लगता है तेरे बिना कुछ नहीं जचता है,
तू मेरी ज़िंदगी की सुबह है तुझ में ही मेरा दिल बसता है।
सब कुछ अच्छा लगने लगा है तू मुझे अपना लगने लगा है,
तेरे साथ बिताना है ज़िंदगीतेरे साथ हर ख्वाब सजने लगा है।
तेरे हर बात में मरता हु तुझे हर पल याद करता हूं,
चाहता हूं रहना तेरे साथ तुझे खाने से मैं डरता हूं।
सपनों से भरी ये जिंदगी तुझसे है हर खुशी, हर चाहत अब बस तुझसे है
तेरे बिना ये दिल कहीं लगता नहीं क्योंकि मेरी सारी दुनिया अब बस तुझसे है !
परछाई आपकी हमारे दिल में है यादें आपकी हमारी सांसों में है
कैसे भुलाए हम आपको प्यार आपका हमारी सांसों में है !
मुझे तेरे साथ बुनना है अपनी दुनिया,
तेरे बिना अधूरा है मेरा हर सपना।
तेरी बाहों का सुकून पाना है,
तुझे उम्र भर के लिए अपना बनाना है।
तू जो साथ हो तो जीने को मन करता है,
तेरे बिना कोई लम्हा अच्छा नहीं लगता है।
मेरी जिन्दगी में रौनक तेरे आने से है
कभी तुझे सताने में तो कभी तुझे मनाने में !!
पति-पत्नी के रिश्ते की शान बन जाओ
एक दूसरे के लबो की मुस्कान बन जाओ !!
जो रिश्ते में नहीं लाते कोई मलाल
ऐसे पति-पत्नी ही लिख जाते हैं मिसाल !!
Hubby Ko Khush Karne Wali Shayari
रखकर तेरे कांधे पे सर, ताउम्र का साथ चाहती हूँ,
अपने सारे अहसास सिर्फ तेरे संग बांटना चाहती हूँ।
आपका साथ जब से हमने पाया है,
खुद को बेहद खुशनसीब पाया है।
कैसे कहूँ इश्क भी तुम हो और जूनूँ भी तुम ही हो,
अब जब अहसास तुम हो तो जिंदगी भी तुम ही हो।
तेरे होने से है बहार तुझ बिन सब बेकार,
तू जब मुझे देख के मुस्कुराती है जैसे बाग की कली खिल जाती है।
दुनिया की हर खुशी तेरे नाम कर दूं तेरे कदमों में जहान रख दूं,
तू मेरे पास आकर ठहर जा मैं खुद को तेरे नाम कर दूं।
तेरा इश्क़ मेरी जान बन गया तेरा साथ मेरा जहान बन गया,
हर लम्हा तुझमें ही खो जाऊं तू मेरा इत्मीनान बन गया।
मेरी दुनिया मेरा जहान हो तुम मेरी धरती मेरा आसमान हो तुम
मेरी धड़कन हो मेरी जान हो तुम !
मेरा हर दिन रोशन हो जाता है,
जब तू मुस्कुराकर मेरे पास आता है।
तेरी हर बात पर दिल फिदा होता है,
मुझसे अब तेरा प्यार नहीं जुदा होता है।
तेरी यादों से मेरा हर पल सजा है,
तेरी मोहब्बत ही मेरा सारा जहाँ है।
पति-पत्नी को लुटा देने चाहिए मोहब्बत के खजाने
मांग लेनी चाहिए माफी गर भूल हो जाए अनजाने !!
मेरी ज़िंदगी की कहानी तेरी हकीकत बन गई है
साथ मिला जबसे तेरा मेरी किस्मत बदल गई है !!
पति पत्नी में कोई रूठे तो इक दूजे को मना लो
दिल में उठे मोहब्बत के अरमान तो खुलकर बता दो !!
तेरा साथ अनमोल तोहफा है, तेरी हंसी से मैं मुस्कुराती हूं,
तेरी बाहों में आकर सब भूल जाती हूँ तुझमें ही हर खुशी मैं पाती हूँ।
दुनिया से ज्यादा तुझ पर ऐतबार है मुझ बस तेरा इंतेज़ार है,
हर दर्द भी हंसी लगती है तू ही बस मेरा प्यार है।
True Love Shayari For Hubby
जैसा मांगा उपरवाले से, वैसा तेरे जैसा यार मिला,
कुछ और नहीं ख़्वाहिश मेरी, तेरा जो इतना प्यार मिला।
मैं कैसे समझाऊं की आप मेरे क्या हो,
आप ही मेरी जमीन और आसमान हो।
मेरे दिल में आकर मुझे पूरा किया तुमने, थाम कर
हाथ तुम्हारा, ज़िन्दगी का हर सपना जिया हमने।
हर वक्त साथ तेरा मांगा है दिल तेरा दीदार चाहता है,
अब कोई अच्छा नहीं लगता। दिल को तू ही भाता है।
चाहे पूछ लो सुबह से या शाम से
ये धडकनें चलती हैं बस तेरे नाम से !!
तेरे बिना अधूरी मेरी हर खुशी तुझ में बसी है मेरी दुनिया,
तेरी बाहों में मेरा जहान है तेरे बिना ये दिल वीरान है।
तू मेरे ख्वाबों की ताबीर है तू मेरी हर दुआ की तासीर है,
तू मेरा साया, तू मेरा चाँद है तू ही मेरा हर अरमान है।
तेरी बाहों में ही मेरा जहां बसता है,
तेरे बिना मेरा दिल नहीं हंसता है।
तुमसे लड़ते-झगड़ते है और नाराजगी भी रखते हैं
पर तुम्हारे बिना जीने का ख्याल नहीं रखते हैं !!
तेरी हर खुशी मेरी दुआ बन जाए,
तेरी हर मुस्कान मेरी वजह बन जाए।
तेरा प्यार मेरे जीवन का आधार है,
तू नहीं तो सब कुछ बेकार है।
मेरी हर खुशी तुम पर कुर्बान, मेरे हर ख्वाब
तुम पर कुर्बान, तुम्हारे लिए तो मेरी ये जान भी कुर्बान।
कितना प्यार करते हैं तुमसे हमे कहना नहीं आता
बस इतना जानते हैं तुम्हारे बिना रहना नहीं आता !!
जब से तुम मेरे जिन्दगी में आयें हो
मुहब्बत बनकर मेरे रूह में समायें हो !!
हमें सवारा है तेरे साथ ने खूब निखारा है तेरे साथ ने
रिश्ता ऐसा ही अटूट बना रहे अपना
और हर जन्म मेरा हाथ रहे तेरे हाथ में !!
सच बताऊँ तो, शादी सिर्फ़ “I love you” बोलने का नाम नहीं है… बल्कि हर दिन उस इंसान को महसूस कराने का नाम है कि हाँ, तुम ही मेरी दुनिया हो। Shayari for Hubby in Hindi इसलिए लिखी जाती है ताकि वो एहसास कभी फीका ना पड़े।
तो अगर आज तुम अपने शौहर को याद कर रहे हो, या बस यूँ ही उन्हें मुस्कुराना चाहते हो, तो ये शायरी उनके दिल को ज़रूर छू जाएगी।
प्यार जताने के लिए बड़े तोहफ़ों की ज़रूरत नहीं होती, कभी-कभी एक छोटी सी shayari ही उनका पूरा दिन बना देती है।
Main Zoya hoon… पिछली बार मैंने “Ek Sacha Dost Shayari” लिखी थी और आज मैंने शादीशुदा प्यार के रंग तुम तक पहुँचाए।


